विदिशा में कांग्रेस नेताओं नें नगरपालिका के सामने की नारेबाजी, मटकी फोड़ कर किया अनोखा विरोध

By

Published : Sep 29, 2022, 5:04 PM IST

thumbnail

विदिशा में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर नगरपालिका के सामने नारेबाजी करते हुए मटकी फोड़े. कांग्रेस नेताओं ने बाढ़ के मुआवजे के बटवारे पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े लोगों को ज्यादा मुआवजा मिला जबकी आम लोगों को कम मुआवजा दिया गया. साथ ही साथ बाढ़ के सर्वे के दौरान पटवारियों द्वारा रिश्वत लेकर सर्वे का नुकसान दर्ज करने का आरोप लगाते हुए पटवारियों पर कार्रवाई की मांग की. कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रशासन पर शहर में सुधार कार्य न करने का आरोप लगाते हुए पालिका अधिकारी को भी हटाने की मांग की. जिसके बाद कार्यकर्ताओं नें विभिन्न मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. (mp vidisha news) (vidisha congress worker) (vidisha congress worker protest) (protest against vidisha nagarpalika) (vidisha nagarpalika ka virodh) (nagarpalika ka virodh mataki fode)

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.