ETV Bharat / state

Congress Bharosa Yatra: गांधी जयंती पर भरोसा यात्रा, रायगढ़ और महासमुंद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश दिखा हाई

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : Oct 2, 2023, 8:14 PM IST

Updated : Oct 2, 2023, 9:28 PM IST

Congress Bharosa Yatra
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भरोसा यात्रा

Congress Bharosa Yatra: रायगढ़ और महासमुंद में गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरोसा यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली. भरोसा यात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता जनता को साधने का प्रयास कर रहे हैं.

महासमुंद में कांग्रेस की भरोसा यात्रा

रायगढ़/महासमुंद: छत्तीसगढ़ में गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस ने भरोसा यात्रा निकाली है. इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस हर विधानसभा में जनता को साधने का प्रयास करेगी. रायगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरोसा यात्रा निकाली. यहां भरोसा यात्रा कांग्रेस कार्यालय से निकाली गई. वहीं, महासमुंद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरोसा यात्रा के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की है.

रायगढ़ में कांग्रेस की भरोसा यात्रा: गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस की भरोसा यात्रा कांग्रेस कार्यालय से निकलकर रायगढ़ पूर्वी अंचल के महापल्ली गांव तक गई. महापल्ली गांव के गायत्री मंदिर चौक से धर्म चौक तक इस यात्रा का आगाज हुआ. यहां से स्कूल रोड होते हुए आगे अटल चौक तक यह यात्रा पहुंची. उसके बाद यह यात्रा आम सभा में तब्दील हो गई. इस यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता बघेल सरकार की तरफ से किए गए काम को जनता तक पहुंचा रहे हैं.

Bhupesh Baghel At Congress Bharosa Yatra: पाटन में कांग्रेस भरोसा यात्रा में भूपेश बघेल, सेलूद में भाजपा पर जमकर बरसे सीएम
Congress Bharosa Yatra in Bhilai: वैशाली नगर से कांग्रेस के भरोसा यात्रा की शुरुआत, सैंकड़ो की संख्या में निकाली बाइक रैली
Kumari Shailaja In Congress Bharosa Yatra: सरगुजा में कांग्रेस की भरोसा यात्रा में कुमारी शैलजा

महासमुंद में कैसी रही कांग्रेस की भरोसा यात्रा : महासमुंद में कांग्रेस की भरोसा यात्रा कांग्रेस भवन से निकाली गई. यात्रा के शुरुआत में सबसे पहले कांग्रेसी गांधी चौक पहुंचे. यहां बापू को नमन किया. इसके बाद यात्रा शहर के बिठोबा टॉकिज से खरोरा पहुंची. वहां से नयापारा दलदली होते हुए बरौडा चौक से परसकोल गांव पहुंची. यहां से यात्रा भुरका होते हुए लाफिनकला पहुंची. उसके बाद आम सभा का आयोजन किया गया. कांग्रेस के नेताओं ने लोगों से इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की.

Last Updated :Oct 2, 2023, 9:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.