ETV Bharat / sports

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज मास्टर पद्मिनी राउत जयकिशन मनकानी के साथ शादी के बंधन में बंधी

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Jan 29, 2024, 3:03 PM IST

international chess master padmini rout
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज मास्टर पद्मिनी राउत

2014 से 2017 तक लगातार चार साल राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियनशिप जीतकर ओडिशा का नाम रोशन करने वाली अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी पद्मिनी राउत शादी की बंधन में बंध गई हैं.

भुवनेश्वर : अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी पद्मिनी राउत रविवार को हिंदू वैदिक रीति-रिवाजों के साथ भुवनेश्वर में मुंबई के जयकिशन मनकानी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं. शादी में ओडिशा और बाहर के कई शतरंज खिलाड़ी शामिल हुए. पद्मिनी के पति जयकिशिन मनकानी एक आईटी इंडस्ट्री में काम करते हैं और शतरंज प्रेमी हैं.

शतरंज मास्टर पद्मिनी राउत ने की शादी
शतरंज मास्टर पद्मिनी राउत ने की शादी

पद्मिनी का जन्म 5 जनवरी 1994 को कटक जिले के बदम्बा में हुआ था. उन्होंने 9 साल की उम्र में शतरंज खेलना शुरू किया. उन्होंने 2005 में अंडर-11 आयु वर्ग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती. यह उनकी पहली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीत थी. 2006 में, उन्होंने अंडर-13 राष्ट्रीय चैम्पियनशिप और अंडर-12 एशियाई चैम्पियनशिप जीती.

2008 में, पद्मिनी ने अंडर-14 वर्ग में एशियाई चैम्पियनशिप और विश्व युवा शतरंज चैम्पियनशिप दोनों जीतीं. 2009 में, उन्होंने एशियाई जूनियर महिला अंडर-20 वर्ग में पहला स्थान हासिल किया. 2010 में, उन्होंने अंडर 19 वर्ग में राष्ट्रीय जूनियर महिला चैम्पियनशिप जीती. उस वर्ष, उन्होंने एशियाई जूनियर महिला चैंपियनशिप और विश्व जूनियर चैंपियनशिप दोनों में कांस्य पदक जीते.

पद्मिनी राउत ने की शादी
पद्मिनी राउत ने की शादी

पद्मिनी राउत ने लगातार 4 वर्षों 2014, 2015, 2016 और 2017 तक राष्ट्रीय महिला शतरंज चैम्पियनशिप जीतकर ओडिशा का नाम रोशन किया. 2015 में, उन्होंने राज्य समूह महिला चैम्पियनशिप जीती. वह 2016 में बाकू में और 2018 में बटुमी में शतरंज ओलंपियाड में भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं.

ये भी पढ़ें :-

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.