ETV Bharat / state

अखिलेश यादव के खिलाफ करहल से लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल...पढ़िए पूरी खबर

author img

By

Published : Jan 31, 2022, 3:05 PM IST

Updated : Jan 31, 2022, 5:14 PM IST

UP Assembly Election 2022, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, UP Election 2022 Prediction, UP Election Results 2022, UP Election 2022 Opinion Poll, UP 2022 Election Campaign highlights, UP Election 2022 live, Akhilesh Yadav vs Yogi Adityanath, up chunav 2022, UP Election 2022, up election news in hindi, up election 2022 district wise, UP Election 2022 Public Opinion, यूपी चुनाव न्यूज, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, यूपी विधानसभा चुनाव 2022
अखिलेश यादव के खिलाफ करहल से लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल

केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए उन्होंने नामांकन करा लिया. वहीं, बीजेपी ने जसवंत नगर से विवेक शाक्य और हमीरपुर से मनोज प्रजापति को टिकट थमाया है.

लखनऊः केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल अखिलेश यादव के खिलाफ करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके लिए उन्होंने नामांकन करा लिया.
पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले यादव लैंड कही जाने वाली मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी अखिलेश के खिलाफ कोई मजबूत उम्मीदवार उतारेगी. इस कड़ी में बीजेपी ने अब अखिलेश के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मैदान में उतार दिया. वहीं, बीजेपी ने जसवंत नगर से विवेक शाक्य और हमीरपुर से मनोज प्रजापति को टिकट थमाया है.

ये भी पढ़ेंः budget session economic survey : अगले साल जीडीपी 8.5% रहने की उम्‍मीद

बघेल ने सोमवार को मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन कराया. केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं. एसपी सिंह बघेल ने राजनीति की शुरुआत सपा से की थी. इसके बाद वह बसपा में 2009 से 2014 तक रहे. इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए. एसपी बघेल साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ और डिंपल यादव के खिलाफ उपचुनाव में भी चुनाव लड़ चुके हैं. साल 2014 में फिरोजाबाद से अक्षय यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था. मौजूदा समय में वह केंद्रीय मंत्री हैं.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Jan 31, 2022, 5:14 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.