ETV Bharat / state

सपा के गढ़ में सेंध, चौरी चौरा में एक दर्जन सपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

author img

By

Published : Mar 29, 2022, 11:15 AM IST

Updated : Mar 29, 2022, 12:00 PM IST

जिले के चौरी चौरा विधानसभा में सपा से जुड़े लगभग एक दर्जन नेता और पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा है. जिसमें कई ग्राम प्रधान भी शामिल हैं.

Gorakhpur latest news  etv bharat up news  सपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन  चौरी चौरा में एक दर्जन सपा नेता  Gorakhpur Chauri Chaura  SP leaders joined BJP in Gorakhpur  चौरी चौरा विधानसभा  गोरखपुर जिले में चौरी चौरा  भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह
Gorakhpur latest news etv bharat up news सपा नेताओं ने थामा भाजपा का दामन चौरी चौरा में एक दर्जन सपा नेता Gorakhpur Chauri Chaura SP leaders joined BJP in Gorakhpur चौरी चौरा विधानसभा गोरखपुर जिले में चौरी चौरा भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह

गोरखपुर: जिले के चौरी चौरा विधानसभा में सपा से जुड़े लगभग एक दर्जन नेता और पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थामा है. इनमें कई ग्राम प्रधान भी शामिल हैं. दरअसल, गोरखपुर जिले में चौरी चौरा को बीते कई दशकों से सपा का गढ़ माना जाता रहा है. 2017 के बाद से यहां सपा लगातार कमजोर होती आ रही है. वहीं, सपा के स्थानीय कद्दावर नेता काली शंकर यादव पहले ही निषाद पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं.

इधर, अब भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह की मौजूदगी में ब्रह्मपुर क्षेत्र के कद्दावर नेता गोपाल यादव के बेटे आशुतोष यादव सहित सपा के कई पदाधिकारी जिसमें दिलीप यादव, नर्मदा यादव सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ले ली. इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी सीपी चन्द ,राजकुमार गुप्ता, ब्रह्मपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मानवेन्द्र यादव,सरदार नगर ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र यादव,आशीष यादव सहित कई दर्जनों लोग मौजूद रहे.

ऐसी ही जरूरी और विश्वसनीय खबरों के लिए डाउनलोड करें ईटीवी भारत ऐप

Last Updated :Mar 29, 2022, 12:00 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.