ETV Bharat / state

ग्राम विकास अधिकारियों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, जानें वजह

author img

By

Published : Feb 13, 2021, 7:44 PM IST

Goodwill yagna of village development officers, ग्राम विकास अधिकारियों का सद्बुद्धि यज्ञ
ग्राम विकास अधिकारियों का सद्बुद्धि यज्ञ

करौली में शनिवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सद्बुद्धि देने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की.

करौली. जिले के मंडरायल कस्बे में शनिवार को राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के तत्वधान में ग्राम विकास अधिकारियों ने सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण में विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सद्बुद्धि देने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की.

पढ़ें- अजमेर: राहुल गांधी ने वीर तेजाजी महाराज मंदिर में की पूजा-अर्चना

ग्राम विकास अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ जयपुर ब्लॉक शाखा मंडरायल के ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से सत्याग्रह आंदोलन के द्वितीय चरण में पंचायत समिति मंडरायल के ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से लंबित चल रही मांगों को पुरा करने के लिए मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने के लिए हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है.

ग्राम विकास अधिकारियों का सद्बुद्धि यज्ञ

विकास अधिकारियों ने बताया कि सरकार से लंबित चल रही सात सूत्रीय मांगों में से तीन मांगों को माने जाने और चार लंबित मांगों जैसे वेतन विसंगति दूर करना, 8,16, 24, 32,वर्ष की सेवा में पदोन्नत पद का वेतन स्वीकृत करना, ग्राम विकास अधिकारी का स्वैच्छिक जिला केडर परिवर्तन करना, डीआरडीए कार्मिकों का नियमितीकरण करना मांगों के लिए विकास अधिकारियों की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया जा रहा है.

पढ़ें- राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे रूपनगढ़ सभा स्थल, CM गहलोत और डोटासरा रहे साथ

आंदोलन के माध्यम से सरकार से ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई. सद्बुद्धि यज्ञ के दौरान हिमांशु अवस्थी, अशोक कुमार गुप्ता, विकास कुमार, सुरेंद्र जाटव, वीरेंद्र पचौरी, सुशील शर्मा, रमेश सेन, विजय कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे.

ग्राम विकास अधिकारी संघ ने किया आभार यज्ञ

सीकर के नीमकाथाना में ग्राम विकास अधिकारी संघ ने आभार यज्ञ का आयोजन किया. इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और जिला अध्यक्ष महादेव सिंह ने बताया कि संगठन के साथ सूत्रीय मांग पत्र में से तीन महत्वपूर्ण मांगों ग्राम सेवक का पदनाम ग्राम विकास अधिकारी को नियमों में प्रतिस्थापित करना, ग्राम विकास अधिकारी की पदोन्नति विकास अधिकारी के पद पर करने के लिए आरआरडीएस सेवा में 25% पद आरक्षित करना और ग्राम विकास अधिकारियों के 3896 रिक्त पदों पर भर्ती जारी करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.