ETV Bharat / city

डोटासरा ने तेज बारिश के बीच फहराया PCC पर तिरंगा, CM गहलोत छाता लेकर हुए शामिल

author img

By

Published : Aug 15, 2022, 9:06 AM IST

Flag hoisting at Rajasthan PCC
Flag hoisting at Rajasthan PCC

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तेज बारिश के बीच राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर तिरंगा फहराया. इस दौरान सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे.

जयपुर. भारत आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इसके लिए देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है और पूरा देश आज के दिन तिरंगे के तीनों रंगों में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है. राजस्थान में भी चाहे कांग्रेस हो या भाजपा पिछले कई दिनों से हाथों में तिरंगा लेकर शहर-शहर और गांव-गांव में तिरंगा अभियान चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

आज देश के आजादी के जश्न के दिन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर भी झंडारोहण कार्यक्रम (Flag hoisting at Rajasthan PCC) हुआ. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया और अपनी बात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने रखी. इस दौरान उन्होंने आजादी के लिए कांग्रेस के संघर्ष और देश की वर्तमान सरकार से लोकतंत्र के खतरे को लेकर भी अपनी बात कही.

पढ़ें- ETV Bharat पर देखिए सरहद पर BSF जवानों ने कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस

वहीं, गोविंद डोटासरा जब प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण कर रहे थे तो उस समय तेज बारिश का दौर शुरू हो गया. जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) बारिश में छाता लेकर तो बाकी कांग्रेस के नेता भीगते हुए झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए. बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी का आजादी की गौरव यात्रा का अंतिम दिन है, तो वहीं पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर राजस्थान कांग्रेस की ओर से किसी सभा का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 11:00 बजे से होने वाली यह सभा दोपहर 2:00 बजे तक जयपुर के शहीद स्मारक पर होगी. जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत प्रदेश के मंत्री विधायक और प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.