ETV Bharat / city

राजस्थान भाजपा में प्रकोष्ठ विस्तार : बुद्धिजीवी और लघु उद्योग प्रकोष्ठ का विस्तार, प्रदेश सह संयोजक और कार्यकारिणी की घोषणा..

author img

By

Published : Dec 17, 2021, 10:13 PM IST

BJP Executive Committee of Small Industries Cell
राजस्थान भाजपा में प्रकोष्ठ विस्तार

राजस्थान भाजपा में प्रकोष्ठ विस्तार शुरू हो गया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को पार्टी ने अपने लघु उद्योग प्रकोष्ठ (BJP Executive Committee of Small Industries Cell ) और बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की. साथ ही दोनों प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक का भी ऐलान किया गया. खास बात यह है कि दोनों प्रकोष्ठ में प्रदेश सह संयोजक के पद पर महिला नेत्री की नियुक्ति की गई है.

जयपुर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया के निर्देश पर राजस्थान में बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ (bjp Intellectual Cell jaipur) के प्रदेश संयोजक राजेंद्र शेखावत ने प्रदेश सह संयोजक पद पर डॉ तनुजा सिंह की नियुक्ति की. वहीं रवि आर्य, सुभाष काबरा, लाल सिंह, बंशीधर खटीक, राज सिंह गोपालिया, नरपत सिंह,नीलम मित्तल, कृपाराम मेचण्ड, गुरु चरण सिंह, अरुण कुसुंभिवाल और डॉ एस.एल. शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है.

इसी तरह कमल सोमानी, शैतान सिंह चौहान, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, देव स्थान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एसडी शर्मा और बृजमोहन मीणा को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देश पर लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक रघुनाथ नरेड़ी ने प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए प्रदेश सह संयोजक पद पर नीता बुछरा को नियुक्त किया है.

satish poonia sangthan vistar
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ
satish poonia sangthan vistar
भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ

पढ़ें-गहलोत सरकार के 3 साल : वसुंधरा राजे का कटाक्ष - झूठे वादों से बनी सरकार जनता की परीक्षा में रही फेल

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पद पर केके गुप्ता, कालूराम मीणा, सुरेश मित्तल, वेद प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र परिहार, चिराग कोठारी, अर्थ पाल सिंह, गोपेश जोशी, कमलेश कुमावत और अभिषेक सिंघवी की नियुक्ति की गई है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.