HIMACHAL WEATHER UPDATE: हिमाचल में कल भी मौसम खराब, 16 जनवरी से वेदर साफ रहने के आसार

HIMACHAL WEATHER UPDATE: हिमाचल में कल भी मौसम खराब, 16 जनवरी से वेदर साफ रहने के आसार
हिमाचल प्रदेश में कल तक मौसम खराब रहेगा. प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में कल तक बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, 16 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है. (HIMACHAL WEATHER UPDATE)
शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज भी मौसम खराब रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में कल तक ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है और 16 जनवरी से मौसम साफ हो सकता है. प्रदेश में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है. कई क्षेत्रों में तापमान माइनस में पहुंच गया है जिससे लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं. पिछले कल प्रदेश में अधिकतम तापमान सिर्फ ऊना में 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. (HIMACHAL WEATHER UPDATE)
जिला | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
शिमला | 14.0°C | 0.0°C |
सोलन | 15°C | 3°C |
हमीरपुर | 18°C | 4°C |
मंडी | 18°C | 3°C |
बिलासपुर | 19°C | 5°C |
ऊना | 20°C | 5°C |
कांगड़ा | 19°C | 4°C |
सिरमौर | 17°C | 7°C |
कुल्लू | 17°C | 2°C |
चंबा | 17°C | 3°C |
किन्नौर | 6°C | -3.0°C |
लाहौल-स्पीति | 3°C | -8.0°C |
हिमाचल में बीती रात के मौसम की बात की जाए तो लाहौल स्पीति सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां का न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, किन्नौर में -3 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया. राजधानी शिमला की बात की जाए तो यहां भी न्यूनतम तापमान बीती रात को 0.0°C रहा. इसके अलावा कुल्लू में 2°C, सोलन मंडी और चंबा में 3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में घना कोहरा रहेगा. इसके अलावा आज से पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और राजस्थान में तापमान में कमी आने की उम्मीद रहेगी. लद्दाख और उत्तराखंड में हल्की बारिश और हिमपात की संभावना है. वहीं, देश के तीन-चार राज्यों में हल्की बरसात हो सकती है. (Weather forecast in Himachal) (Weather update of Himachal Pradesh)
ये भी पढ़ें: हिमाचल में बर्फबारी के कारण 200 सड़कें बंद, 487 ट्रांसफार्मर भी ठप
