ETV Bharat / city

पूर्वी निगम ने 88 मृतक आश्रितों को करूणामूलक आधार पर दी नियुक्ति

author img

By

Published : Sep 8, 2021, 10:54 PM IST

Edmc news
Edmc news

पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने 88 मृतक आश्रितों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति दी है. स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरसंभव कार्य कर रहा है. मृतक आश्रितों को नौकरी मिलने से वे अपने परिवार को ससम्मान भरण-पोषण कर सकेंगे.

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने 88 मृतक आश्रितों को करूणामूलक आधार पर नियुक्ति दी है. महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण सहायक निगम की रीढ़ हैं और उनके कल्याण के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है. मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को करुणामूलक आधार पर नौकरी दी जा रही है. निगम खराब आर्थिक हालात के बावजूद अपने कर्मचारियों का पूरा ख्याल रख रहा है.


स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए हरसंभव कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि मृतक आश्रितों को नौकरी मिलने से वे अपने परिवार को ससम्मान भरण-पोषण कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने शांति मोहल्ला के दो सड़कों का किया नामकरण

ये भी पढ़ें- EDMC : राशन किट वितरण में अनियमितता पाए जाने पर एक टीचर निलंबित, दो कर्मचारी बर्खास्त

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.