ETV Bharat / state

Reaction On Chandrayaan 3 Launch: चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण, सीएम बघेल सहित कई नेताओं ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

author img

By

Published : Jul 14, 2023, 6:16 PM IST

Reaction On Chandrayaan 3 Launch अंतरिक्ष में भारत ने एक बड़ी छलांग लगाई है. शुक्रवार दोपहर को चंद्रयान तीन का सफल प्रक्षेपण आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से किया गया है. इस सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

Reaction On Chandrayaan 3 Launch
चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण

रायपुर: Chandrayaan 3 Launch अंतरिक्ष में भारत ने ऊंची उड़ान भरी है. शुक्रवार दोपहर 2.35 मिनट पर आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोराट से चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग की गई. इसके साथ ही भारत के मिशन चंद्रमा को गति मिली है. वैज्ञानिकों के मुताबिक चंद्रयान तीन पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा. चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण के बाद अब देश भर से राजनेताों के बधाई संदेश आने लगे हैं.

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चंद्रयान के प्रक्षेपण के बाद चंद्रयान ने अपनी सफल लॉन्चिंग के चार चरण पूरे कर लिए हैं. चंद्रयान 3 अपने सफर में पृथ्वी की कक्षा में पहुंच चुका है. यहां से अब चंद्रयान चांद की कक्षा की ओर प्रस्थान करेगा.

"चंद्रयान 3 ने चांद की यात्रा शुरू कर दी है. आप लोग चंद्रयान को शुभकामनाएं दें कि यह चंद्रयान आने वाले दिनों में चांद पर अपनी कक्षा में पहुंच सके"-सोमनाथ, इसरो प्रमुख

चंद्रयान की इस सफलता पर अब छत्तीसगढ़ के राजनेताओं की भी प्रतिक्रिया आ रही है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर चंद्रयान 3 की उपलब्धि पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है.

"चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है.इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई.आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सबका सिर गर्व से ऊँचा किया है. राष्ट्र का सलाम"- भूपेश बघेल, सीएम, छत्तीसगढ़

  • चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, समर्पण और भारत की शक्ति का प्रमाण है।
    इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इसरो सहित सभी देशवासियों को बधाई।
    आज हमारे वैज्ञानिकों ने हम सबका सिर गर्व से ऊँचा किया है।
    राष्ट्र का सलाम🇮🇳 pic.twitter.com/xLsscFeciZ

    — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) July 14, 2023
" class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

टीएस सिंहदेव ने भी दी बधाई: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने इसरो को चंद्रयान तीन के लिए बधाई दिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि" एक बार फिर चंद्रमा के कई रहस्यों का पता लगाने के लिए भारत का चंद्रयान 3 मिशन पर रवाना हो गया है.हमारे वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई. अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करने वाली इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए और मिशन के सुचारू संचालन और अभूतपूर्व खोजों के लिए वैज्ञानिकों को बहुत बहुत बधाई"

  • India's Chandrayaan 3 mission has lifted off to explore the many mysteries of the Moon once again!

    Many congratulations to our scientists at @isro for this remarkable achievement, showcasing India's prowess in space exploration. Wishing the mission smooth sailing and… pic.twitter.com/R95MhM44ny

    — T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) July 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पूर्व सीएम रमन सिंह ने चंद्रयान 3 के सफल प्रक्षेपण को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा

"स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दे,रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं वे,रोकिये, जैसे बने इन स्वप्नवालों को,स्वर्ग की ही ओर बढ़ते आ रहे हैं वे. भारतीय आंखों के सपने लिए Chandrayaan3 निकल चुका है. यह हमारे भारत का गौरव है जो अब इस पृथ्वी के पार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह स्थापित कर भारत की अमिट छाप छोड़ेगा. इस अनंत गगन के सफ़र के लिए समर्पित ISRO के सभी वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम और उनके समर्पण को बहुत-बहुत शुभकामनाएं"-रमन सिंह, पूर्व सीएम

  • स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दे,
    रोज ही आकाश चढ़ते जा रहे हैं वे,
    रोकिये, जैसे बने इन स्वप्नवालों को,
    स्वर्ग की ही ओर बढ़ते आ रहे हैं वे।

    भारतीय आँखों के सपने लिए #Chandrayaan3 निकल चुका है। यह हमारे भारत का गौरव है जो अब इस पृथ्वी के पार चंद्रमा पर अपने पदचिन्ह स्थापित कर… pic.twitter.com/6lEJw7w9vt

    — Dr Raman Singh (@drramansingh) July 14, 2023
" class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी इसरो को चंद्रयान तीन की लॉन्चिंग पर बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा

"आत्मनिर्भर भारत और उसके विज्ञानिकों ने आज चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग कर अंतरिक्ष में नया इतिहास रच दिया है.ISRO के वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. चंदा मामा हम आ रहे हैं"-अरुण साव, प्रदेश अध्यक्ष, बीजेपी

  • आत्मनिर्भर भारत और उसके विज्ञानिकों ने आज चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग कर अंतरिक्ष में नया इतिहास रच दिया है।#ISRO के वैज्ञानिकों और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

    चंदा मामा हम आ रहे हैं ! :भारत🇮🇳#Chandrayaan3 pic.twitter.com/wNuN2GrCtH

    — Arun Sao (@ArunSao3) July 14, 2023
" class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • ये आसमान को चीरकर तिरंगा फहरा देने की खुशी है..!

    गर्व है आप पर @isro 🇮🇳 pic.twitter.com/2xe3aJSN8e

    — Arun Sao (@ArunSao3) July 14, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
Watch Video: चंद्रमा के सफर पर श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से रवाना हुआ इसरो का चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा: प्रधानमंत्री मोदी
Chandrayaan 3 : सफल लॉन्चिंग के साथ पहली परीक्षा में पास हुआ चंद्रयान 3, जानिए मिशन के बारे में सबकुछ

पूरे देश में चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण को लेकर लोगों में खुशी है. हर ओर से बधाई संदेश आ रहा है. स्टूडेंट्स, आम लोग और राजनेताओं ने भी इस क्षण को भारत के लिए काफी अहम बताया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.