ETV Bharat / state

जांजगीर चांपा में धान खरीदी को लेकर विशेष निगरानी, राहौद केंद्र में किए गए विशेष इंतजाम

author img

By

Published : Nov 23, 2022, 12:12 AM IST

paddy purchase in janjgir champa
जांजगीर चांपा में धान खरीदी

paddy purchase in janjgir champa जांजगीर चांपा में धान खरीदी को लेकर इस बार जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जो गड़बड़ी करने वाले केंद्र नजर में आ रहे हैं वहां सख्ती बरती जा रही है. राहौद धान खरीदी केंद्र में विशेष निगरानी बरती जा रही है. Janjgir Champa latest news

जांजगीर चांपा: paddy purchase in janjgir champa जिले में धान खरीदी को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है. जिन खरीदी केंद्रों में बीते साल गड़बड़ी हुई थी वहां कई तरह की सख्ती और इंतजाम किए गए हैं. समर्थन मूल्य में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन सतर्क है. धान खरीदी में 77 लाख की गड़बड़ी करने वाले राहौद धान खरीदी केंद्र को फिर से शुरू कर दिया गया है. इस बार धान खरीदी का जिम्मा प्रबंधक उमेश साहू को दिया गया है और धान खरीदी में कोई गड़बड़ी न हो इसकी सख्त हिदायत दी गई है. राहौद धान खरीदी केंद्र में धान की चोरी रोकने के लिए इस बार धान खरीदी में हम्मालों से भी धान की सुरक्षा के लिए अनुबंध कराया गया है.Special monitoring purchase of paddy

जांजगीर चांपा में धान खरीदी

जांजगीर चांपा में धान खरीदी की स्थिति: जांजगीर चांपा में एक नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत की गई है. राज्य सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने जांजगीर चांपा जिले में 101 समिति में 123 खरीदी केन्द्र बनाए हैं.वहीं जिन 3 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी के दौरान करोड़ों रुपए की गड़बड़ी हुई थी उन समितियों में भी नए प्रबंधक की नियुक्ति कर धान खरीदी शुरु कर दी गई है. इस बार धान खरीदी में किसानों के टोकन कटवाने से लेकर तौलाई और धान के उठाव तक विशेष निगरानी रखी जायेगी और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कारवाई के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: जांजगीर चांपा में धान खरीदी में गड़बड़ी की शुरू हुई जांच, कृषि विकास अधिकारी निलंबित

साल 2021 में हुई थी गड़बड़ी: साल 2021 में जांजगीर चांपा में धान खरीदी में काफी गड़बड़ी हुई थी. 77 लाख की धांधली करने वाले राहौद धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और चौकीदार के साथ चोरी का धान खरीदने वाले व्यापारी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी. अन्य आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है.वहीं धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नए प्रबंधक को जिम्मेदारी दी गई है.साथ ही धान की खरीदी से परिवहन तक विशेष निगरानी रखने की तैयारी दावा किया जा रहा है. राहौद धान खरीदी केंद्र के साथ नवागढ़ ब्लॉक के किरीत और तुलसी धान खरीदी केंद्र में भी कार्रवाई हुई थी. इस बार इन समितियों में जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.