मध्य प्रदेश: मंदसौर के एक रिटायर्ड स्कूल शिक्षक 45 सालों से समाज को कर रहे हैं जागरुक, हाथों से तैयार करते हैं सामाजिक संदेशों से जुड़े पोस्टर - SOCIAL MESSAGES

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
45 सालों से समाज को कर रहे हैं जागरुक (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : July 17, 2026 at 10:30 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

 रंग में डूबी कूची और एक खाली पोस्टकार्ड, जिस पर कोई संदेश लिखा जाना है, डिजिटल दौर में जहां जागरूकता अभियान सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए चलाए जा रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक रिटायर्ड शिक्षक अपने हाथों से पोस्टर बनाकर समाज को जागरूक करने का अनूठा काम कर रहे हैं। वे ये साबित कर रहे हैं कि बदलाव की शुरुआत आज भी कलम, रंग और कागज से हो सकती है। श्याम सिंह चुडावत पिछले चार दशकों से ज्यादा समय से पर्यावरण संरक्षण, पानी बचाने, साफ-सफाई और जन-स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाने वाले पोस्टर हाथ से बना रहे हैं। उनके हाथ से बने पोस्टकार्ड और पोस्टर मंदसौर में बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, अस्पताल और दूसरी सार्वजनिक जगहों की दीवारों पर देखे जा सकते हैं।