सावन सोमवार: नोएडा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, भक्तों ने किया जलाभिषेक

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
मंदिर में श्रद्धालुओं का लगा तांता (ETV Bharat)

By ETV Bharat Delhi Team

Published : August 3, 2026 at 5:30 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली/नोएडा: सावन के पहले सोमवार के अवसर पर नोएडा के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस दौरान हर भक्त भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए लाइन में लगा नजर आया. मंदिर के पंडित प्रिंस मिश्रा ने बताया कि यहां शिवलिंग पुलस्त्य ऋषि ने अपनी तपस्या से प्रकट किया गया था. इसके बाद विश्रवा ऋषि ने यहां साधना की थी. इस स्थान पर रावण, विभीषण, कुंभकरण और कुबेर का जन्म हुआ और उन्होंने यहां भगवान शिव की आराधना की. उन्होंने बताया कि 10 तारीख को हरिद्वार से कांवड़ यात्री यहां पहुंचेंगे और 11 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे. मंदिर समिति की ओर से 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए रुकने, भोजन व चिकित्सा व सुरक्षा की व्यवस्था की जा रही है. झारखंड से आए हिमांशु ने बताया कि मंदिर में आके उन्हें शांति का अनुभव होता है. 