बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार

🎬 Watch Now: Feature Video

thumbnail
बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाला (ETV Bharat)

By ETV Bharat Hindi Team

Published : May 12, 2026 at 5:10 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम बंगाल नगरपालिका भर्ती घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस को गिरफ्तार किया है. 63 साल के सुजीत बोस को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. दरअसल, ईडी ने सुजीत बोस और उनके बेटे समुद्र को पूछताछ के लिए बुलाया था. सॉल्ट लेक स्थित CGO कॉम्पलेक्स में कई घंटों की पूछताछ के बाद ईडी ने सोमवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया.  

सुजीत बोस पर नगरपालिकाओं में भर्ती प्रक्रिया के दौरान OMR शीट में हेरफेर कर पैसों के बदले नियुक्तियां करवाने का आरोप है. अधिकारियों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान सुजीत बोस को कई अहम सबूत दिखाए गए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी के मुताबिक, सुजीत बोस ने साउथ दमदम नगरपालिका में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कथित तौर पर 150 उम्मीदवारों की अवैध सिफारिश की थी और इसके बदले आर्थिक लाभ लिया. 