ETV Bharat / bharat

75 लाख रुपए लगाकर डोंकी रास्ते से पहुंचा अमेरिका, सूखी ब्रेड खाई, अब गैंगस्टर के साथ किया गया डिपोर्ट

कुरुक्षेत्र का सोनू 75 लाख रुपए देकर डोंकी रूट के रास्ते अमेरिका गया था. उसे गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई के साथ डिपोर्ट किया गया है.

Nayan Arya Alias Sonu of Kurukshetra had gone to America via the donkey route was deported to India along with gangster Anmol Bishnoi
75 लाख रुपए लगाकर डोंकी रास्ते से पहुंचा अमेरिका (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 23, 2025 at 10:53 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के बहुत से युवक पैसा कमाने के लिए अमेरिका डोंकी रूट से जाते हैं. लेकिन पिछले कुछ महीनों से डोंकी रूट से अमेरिका जाने वाले युवकों को कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. आज से 2 साल पहले कुरुक्षेत्र का युवक नयन आर्य उर्फ सोनू भी डोंकी रूट से अमेरिका गया था जिसको अब डिपोर्ट करके वापस भारत भेज दिया गया है. सोनू 75 लाख रुपए खर्च करके अमेरिका गया था लेकिन अब वो सुरक्षित अपने घर लौट आया है जिसके चलते परिवार खुश है तो वहीं 75 लाख रुपए बर्बाद होने का दुख भी है.

जंगल, खंडहर में बिताए दिन : सोनू ने बताया कि "वे लाखों रुपए खर्च कर साल 2023 में अमेरिका के लिए अपने घर से निकला था. उसे सीधा अमेरिका भेजने की बात कही गई थी लेकिन एजेंट ने उसे दिल्ली से जहाज में बैठाने के बाद स्पेन भेज दिया और फिर जंगल के रास्ते अमेरिका भेजा गया. उन्होंने कहा कि वे जंगल से होकर निकले जहां पर वे खंडहरों में रहते थे. हर समय हाथ में बंदूक लेकर डोंकर उन पर नजर बनाए रखते थे. उनके पास जो पैसे, फोन और पासपोर्ट थे, उसे भी छीन लिया गया."

अब गैंगस्टर के साथ किया गया डिपोर्ट (Etv Bharat)

खाने के लिए दी सूखी ब्रेड : आगे उन्होंने बताया कि " गीले कपड़ों में माइनस दो डिग्री सेल्सियस तापमान में उन्होंने जंगल को पार किया था और डोंकर उन्हें मारते भी थे. कई-कई दिनों तक उन्हें भूखा रखा जाता था और 5 से 6 दिनों बाद खाने के लिए सूखी ब्रेड दी जाती थी. कई बार डोंकरो के बीच फायरिंग भी हुई और जो लोग डोंकी से जंगल पार करते थे, उनको वे बंधक बना लेते थे और उनसे बंदूक की नोंक पर पैसे मांगे जाते थे. इतना ही नहीं जब वे जंगल में से जा रहे थे, तब आर्मी ने फायरिंग भी की थी. जंगल पार करके जब वे अमेरिका पहुंचे तो उन्हें वहां पर पुलिस ने पकड़ लिया. उनको दो-तीन दिन तक लगातार पीटा गया. फिर उनको कैंप में डाल दिया गया. इसके बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया."

75 लाख रुपए हुए खर्च : उन्होंने कहा कि "18 नवंबर को उनको अमेरिका से डिपोर्ट किया गया. 20 नवंबर को वे दिल्ली में हवाई अड्डे पर उतरे थे. उनके साथ गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई भी भेजा गया था जिसको दिल्ली आते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. सोनू से भी पुलिस ने पूछताछ की जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया. 22 नवंबर की रात को वे कुरुक्षेत्र में अपने गांव बारना पहुंचे हैं". सोनू के पिता सत्यवान ने बताया कि "उन्होंने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के लिए दो एकड़ जमीन बेची थी और कैथल के एजेंट राजीव को उन्होंने 31 लाख रुपए दिए थे तो वहीं अमेरिका तक जाने में उनके कुल 75 लाख रुपए खर्च हो गए."

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - कैथल के युवक को बंधक बनाकर ग्वाटेमाला में मार डाला, डंकी रूट से जा रहा था अमेरिका

ये भी पढ़ें - ईरान में फंसे करनाल के युवक, तेहरान में कपड़े उतरवाकर पीटा, 20 लाख रुपए की डिमांड, डोंकी रूट से स्पेन जा रहे थे

ये भी पढ़ें - अमेरिका से हरियाणा के 50 युवक डिपोर्ट, 16 करनाल, 14 कैथल के रहने वाले, डंकी रूट से गए थे USA

ये भी पढ़ें - अमेरिका से डिपोर्ट हुए करनाल के रजत की कहानी, 60 लाख रुपए खर्च किए, पनामा का जंगल क्रॉस कर पहुंचे थे USA