ETV Bharat / state

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव: टीम आदित्य और तुलसी आमने-सामने, एजीएम में सदस्यों ने निकाली भड़ास

झारखंड चैंबर और कॉमर्स के चुनाव से पूर्व शनिवार को वार्षिक आम सभा हुई. जिसमें सदस्यों ने खुलकर अपनी बातें रखी.

Jharkhand Chamber Of Commerce
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम सभा में मौजूद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं अन्य. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : September 20, 2025 at 5:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: व्यवसायियों का सर्वोच्च संगठन झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स का वार्षिक चुनाव रविवार 21 सितंबर को होने जा रहा है. राजधानी रांची के डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 05 बजे तक मतदान होगा. जिसमें 3985 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर 21 प्रत्याशियों को चुनेंगे. इसके अलावे छह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है. जिसकी घोषणा आज शाम तक कर दी जाएगी.

21 सितंबर को ही जारी होंगे चुनाव परिणाम

चुनाव प्रभारी पवन शर्मा के अनुसार चयनित कार्यसमिति सदस्य अपने बीच से अध्यक्ष और महासचिव का चुनाव करेंगे. मतदान के बाद देर शाम परिणाम भी जारी कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कमेटी संवैधानिक व्यवस्था के तहत 1 अक्टूबर से क्रियाशील हो जाएगी.

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और एफजेसीसीआई के चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा का बयान. (वीडियो-ईटीवी भारत)

21 सदस्यीय कार्यसमिति और 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए इन दिनों झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स में गहमागहमी तेज है. इस चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए एक तरफ टीम आदित्य है तो दूसरी ओर टीम तुलसी महतो है. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होनेवाला है.

चुनाव से पहले व्यवसायियों ने खुलकर रखे विचार

चुनाव से पूर्व पारंपरिक रूप से चैंबर भवन में शनिवार को झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स का एजीएम हुआ. इस दौरान वर्तमान अध्यक्ष परेश गट्टानी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां सदस्यों के बीच रखी.

मतदान में शामिल होंगे संजय सेठ

वहीं बैठक में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष रहे रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए. उन्होंने चैंबर की भूमिका को अति महत्वपूर्ण बताते हुए रविवार को होनेवाले मतदान में शामिल होने का आश्वासन दिया.

Jharkhand Chamber Of Commerce
झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आम सभा में मौजूद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं अन्य सदस्य. (फोटो-ईटीवी भारत)

चैंबर ऑफ कॉमर्स वित्तीय घाटे में

एजीएम में प्रस्तुत वित्तीय रिपोर्ट में पहली बार ऐसा देखा गया कि चैंबर वित्तीय घाटे में है. बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट में 31 मार्च तक झारखंड चैंबर को 8 लाख 20 हजार का वित्तीय घाटा बताया गया है. बैठक में चैंबर के आजीवन सदस्य और पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने इस पर चिंता जताते हुए सदस्यों की बकाया राशि और उसे लेकर चैंबर द्वारा कुछ भी कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल खड़ा किया.

ये भी पढ़ें-

जीएसटी स्लैब में बदलाव का झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत, घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत होने की जताई उम्मीद

सिंहभूम चैंबर चुनाव में पहली बार एकतरफा रहा रिजल्ट, मानव केडिया बने अध्यक्ष

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, कहा- शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड को अभी बहुत काम करना है

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की मांगः गैर-मजरूआ जमीन से संबंधित हाईकोर्ट का फैसला लागू करे सरकार