सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स की प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए राज्यपाल, कहा- शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड को अभी बहुत काम करना है
जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटनियम जुबली समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए.

Published : July 26, 2025 at 4:58 PM IST
जमशेदपुरः कोल्हान का सबसे बड़ा व्यवसायिक संगठन सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने शनिवार को अपना प्लेटनियम जुबली समारोह मनाया. इस कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुामर गंगवार शामिल हुए. अपने संबोधन में राज्यपाल ने राज्य और औद्योगिक विकास में चेंबर की भूमिका को अहम बताया और कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में अभी बहुत काम करना बाकी है.
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में सिंहभूम चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्लेटनियम जुबली समारोह मनाया गया. इस आयोजन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. इस मौके पर सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष विजय मूनका, महासचिव मानव केडिया के अलावा चेंबर के सदस्य मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में चेंबर द्वारा राज्यपाल को सम्मानित किया गया. इसके बाद कोल्हान में औद्योगिक विकास और राज्य के विकास पर गहन चर्चा की गई.
चैंबर के द्वारा कई बातों को राज्यपाल के समक्ष रखा गया. इसमें प्रमुख रूप से पूर्वी सिंहभूम जिला में औद्योगिक विकास के लिए नए एयरपोर्ट और झारखंड में नए उद्योग को स्थापित करने की बातें रखी गई. चैंबर द्वारा यह बातें भी रखी गई कि आज उच्च शिक्षा के लिए यहां के छात्र दूसरे प्रदेश में जाते हैं और अधिकतर छात्र वहीं रह जाते हैं. जिससे एक बड़ी संख्या में युवा अपने राज्य से अलग हो रहे हैं और दूसरे राज्य को राजस्व मिल रहा है. साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में भी झारखंड के लोगों को दूसरे प्रदेश में जाना पड़ रहा है ऐसे में चिकित्सा और शिक्षा व्यवस्था भी बेहतर करने की जरूरत है.

चैंबर की बातों को सुनने के बाद राज्यपाल ने चैंबर को संबोधित किया. उन्होंने चैंबर की प्लेटनियम जुबली पर बधाई देते हुए कहा कि राज्य और औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए चैंबर की अहम भूमिका है. आज चैंबर का प्लेटनियम जुबली इस बात का गवाह है कि चैंबर निस्वार्थ रूप से काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रचूर खनिज संपदा है युवाओं की कमी नहीं है जो इस बात का संकेत है कि झारखंड देश के मानचित्र मे बेहतर बन सकता है. वहीं राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज झारखंड राज्य को बहुत काम करने की जरुरत है. हमारा राज्य उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे है. उद्योग के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए उन्होंने कहा कि इसमें चैंबर को काम करने की जरुरत है.


इसे भी पढ़ें- सिंहभूम चैंबर के कार्यक्रम में बोले ओम बिरला- देश में असीम संभावनाएं, दुनिया की नजर भारत पर
इसे भी पढ़ें- झारखंड में घरेलू निवेशकों को रिझाने में जुटा उद्योग विभाग, जानिए वो कौन से सात प्रोजेक्ट हैं जिन पर चल रहा है काम
इसे भी पढ़ें- रांची में कॉफी एट चैंबर का कार्यक्रम का आयोजन, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने व्यवसायियों के तीखे सवाल का किया सामना

