दिल्ली

delhi

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर अब तक 39 मामले दर्ज : दिल्ली पुलिस

By

Published : Feb 2, 2021, 11:02 PM IST

जहां तक ​​दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का संबंध है, दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अब तक कुल 39 मामले दर्ज किए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसानों के विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या पर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही.

MHA on number of cases registered against protesters  cases registered against protesters during farmers protest  farmer protest latest news  delhi police latest newzs
कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किसानों पर अब तक 39 मामले दर्ज अब तक कुल 39 मामले दर्ज किए हैं पुलिस और पब्लिक ऑर्डर संविधान की 7 वीं अनुसूची

नई दिल्ली :गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है कि दिल्ली सीमा पर कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ एक आत्महत्या का मामला भी दर्ज किया गया है. दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर अब तक कुल 39 मामले दर्ज किए हैं.

विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौतों पर जवाब देते हुए गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस और पब्लिक ऑर्डर संविधान की 7वीं अनुसूची के अनुसार, राज्य का विषय है. कानून और व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी, जिसमें अपराधों की जांच, पंजीकरण, अभियोजन शामिल है, जीवन की सुरक्षा मुख्य रूप से राज्य सरकार के हाथ में होता है.

केंद्रीय सरकार अपनी सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था पर असर रखने वाले व्यक्तियों और संगठनों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखती है. जब भी आवश्यक हो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाती है.

ABOUT THE AUTHOR

...view details