आठवीं अनुसूची में शामिल हों उत्तराखंडी बोली, सांसद तीरथ ने लोकसभा में उठाया मुद्दा

By

Published : Dec 14, 2022, 3:57 PM IST

Updated : Feb 3, 2023, 8:35 PM IST

thumbnail

उत्तराखंड के गढ़वाल सीट से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने आज संसद के शून्यकाल में देवभूमि उत्तराखंड प्रदेश की लोक भाषाओं गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी को अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की भांति संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित कर संवैधानिक दर्जा देने के संबंध में मांग की. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य प्रदेशों की पंजाबी, गुजराती, बंगाली, कन्नड, तेलगू, मलयालम आदि भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया है. उसी प्रकार उत्तराखंड प्रदेश की तीनों लोक भाषा गढ़वाली, कुमाउंनी एवं जौनसारी को भी संविधान की आठवीं अनुसूचि में सम्मिलित किया जाए.

Last Updated : Feb 3, 2023, 8:35 PM IST

ABOUT THE AUTHOR

author-img

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.