ETV Bharat / state

NIM ने ट्रैकर्स ने मुम्बा पर्वत पर किया आरोहण, रचा नया कीर्तिमान

author img

By

Published : Jul 21, 2019, 9:45 PM IST

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए नेलांग घाटी के 17,500 फीट ऊंची चोटी मुम्बा का सफल आरोहण किया. पर्वतारोहियों के इस दल में दो प्रशिक्षु भी शामिल थीं.

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने मुम्बा पर्वत का किया आरोहण.

उत्तरकाशी: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम किया है. निम की पांच सदस्यीय दल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में पहली बार नेलांग घाटी की 5236 मीटर(17,500 फीट) ऊंची मुम्बा चोटी का आरोहण किया. वहीं, कर्नल अमित बिष्ट ने कहा कि 14 जुलाई को दो प्रशिक्षु के साथ ये अभियान शुरू किया गया था और 18 जुलाई को विश्व कीर्तिमान स्थापित हुआ.

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने मुम्बा पर्वत का किया आरोहण.

बता दें कि इससे पहले किसी भी पर्वतारोही ने मुम्बा पर्वत पर आरोहण नहीं किया है. इसकी पुष्टि इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन ने की है. वहीं, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि इस अभियान में उत्तरकाशी की देवेश्वरी बिष्ट और चमोली की नवमी भी मौजूद थी. जोकि पहली बार किसी पर्वत पर चढ़ाई कर रही थी.

पढ़ें: हिमालयी राज्यों के लिए अलग मंत्रालय बनाने की मांग, उत्तराखंड कर रहा प्रतिनिधित्व

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि 14 जुलाई को उनके साथ नेहरू पर्वतारोहण की दो प्रशिक्षु, इंस्ट्रक्टर दीप शाही और हवलदार अनिल ने मुम्बा पर्वत के आरोहण का अभियान शुरू किया था. वहीं, 18 जुलाई शुक्रवार को उनके नेतृत्व में विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए निम के पांच सदस्यीय दल ने मुम्बा पर्वत का सफल आरोहण किया.

Intro:नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए नेलांग घाटी के 17,500 मीटर ऊँची चोटी मुम्बा का सफल आरोहण किया। पर्वतारोहियों के दल में उत्तरकाशी की देवेश्वरी बिष्ट और चमोली की नवमी ने जीवन मे पहली बार किसी चोटी का आरोहण किया। यह दोनों निम की प्रशिक्षु हैं। नोट- इस खबर के विसुअल और फोटो मेल से भेजी है। उत्तरकाशी। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ने एक और नया कीर्तिमान अपने नाम कर दिया है। निम की और से पांच सदस्यीय दल ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में पहली बार नेलांग घाटी की 5236 मीटर( 17,500 फीट ) ऊंची चोटी का आरोहण किया। इस अभियान की मुख्य बात यह है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की दो प्रशिक्षु भुक्की गांव उत्तरकाशी की देवेश्वरी बिष्ट और चमोली की नवमी ने पहली बार जीवन मे किसी चोटी का सफल आरोहण किया। तो पहले ही अभियान में दोनों लड़कियों ने अपने पांच सदस्यीय दल के साथ विश्व कीर्तिमान बनाया है। क्योंकि इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन ने भी निम से इस बात की पुष्टि की है कि आज से पूर्व किसी भी पर्वतारोही ने मुम्बा पर्वत का आरोहण नहीं किया है।


Body:वीओ-1, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि 14 जुलाई को उनके साथ नेहरू पर्वतारोहण की दो प्रशिक्षु देवेश्वरी बिष्ट सहित नवमी और नीम के इंस्ट्रक्टर दीप शाही और हवलदार अनिल ने मुम्बा पर्वत के आरोहण का अभियान शुरू किया था ,तो वहीं 18 जुलाई शुक्रवार को कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में विश्व कीर्तिमान स्थापित करते हुए निम के पांच सदस्यीय दल ने मुम्बा पर्वत का सफल आरोहण किया।बिष्ट ने बताया कि इंडियन मउंटेंरिंग फाउंडेशन ने भी नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से इस बात की पुष्टि की है कि इससे पूर्व किसी भी पर्वतारोही ने मुम्बा पर्वत का आरोहण नहीं किया है।


Conclusion:वीओ-2, कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि इस बार मुम्बा पर्वत के आरोहण में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की दो प्रशिक्षु उत्तरकाशी भुक्की गांव की देवेश्वरी बिष्ट और चमोली की नवमी को भी मौका दिया। दोनों लड़कियों ने कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में एक नया कीर्तिमान रच दिया है। बिष्ट ने कहा कि मुम्बा चोटी के आरोहण के दौरान दोनों नई पर्वतारोहियों का जोश और जज्बा देखने लायक था। कहा कि उत्तराखंड में कई नई प्रतिभाएं है। जो कि इस प्रकार के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। बाईट- कर्नल अमित बिष्ट,प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.