ETV Bharat / state

8 दिसंबर को दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये रहा कार्यक्रम

author img

By

Published : Dec 5, 2022, 3:14 PM IST

Updated : Dec 5, 2022, 3:33 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड (President Draupadi Murmu Uttarakhand visit) आ रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 दिसंबर को देहरादून पहुंचेंगी. राष्ट्रपति दौरे को देखते हुए शासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.

Etv Bharat
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड का दौरा

देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) दो दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर आने वाली हैं. उनके दौरे को देखते हुए तैयारियां (President Draupadi Murmu Uttarakhand visit) जोरों शोरों पर हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे को लेकर शासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है. इस कड़ी में देहरादून आगमन के दौरान ट्रैफिक प्लान से लेकर उनकी सुरक्षा की तैयारियां की गई हैं. उत्तराखंड आने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विशेष भेंट देने के लिए भी पहाड़ी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले उपहारों को भी चयनित किया जा रहा है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहली बार आधिकारिक रूप से उत्तराखंड पहुंच रही हैं. लिहाजा उनके इस कार्यक्रम को लेकर शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. प्रस्तावित दौरे के अनुसार राष्ट्रपति 2 दिन के कार्यक्रम के लिए देहरादून पहुंचेंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आठ दिसंबर को वह देहरादून पहुंचेंगी. इसके बाद वह राजभवन जाएंगी. रात को वह आशियाना में विश्राम करेंगी.

पढ़ें- आठ दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, चार साल बाद गुलजार होगा 'आशियाना'

इसके बाद अगले दिन यानी नौ दिसंबर को राष्ट्रपति पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भावी आईएएस अफसरों को संबोधित करेंगी. इसके बाद दिन में दून विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह (Convocation of Doon University) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर आज मुख्य सचिव एसएस संधू ने अधिकारियों के साथ बातचीत की. इस दौरान राष्ट्रपति को राज्य की तरफ से सांस्कृतिक महत्व को दर्शाती भेंट दी जाएगी.

Last Updated :Dec 5, 2022, 3:33 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.