ETV Bharat / state

Independence Day 2023: परेड ग्राउंड से सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं, विकास को लगेंगे पंख, इन पुलिस कर्मियों को किया पुरस्कृत

author img

By

Published : Aug 15, 2023, 12:52 PM IST

Updated : Aug 15, 2023, 5:17 PM IST

CM Pushkar Singh Dhami देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया है. इसी बीच उन्होंने प्रदेश के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी की हैं. साथ ही पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया है.पढ़ें पूरी खबर

Etv Bharat
Etv Bharat

परेड ग्राउंड से सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

देहरादून: देशभर में 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी के परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. साथ ही उन्होंने भविष्य में किए जाने वाले तमाम कामों की घोषणा भी की. इसके अलावा समारोह में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया.

Independence Day 2023
घोषणाओं से विकास को लगेंगे पंख

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चक्रधर अन्थवाल को विशिष्ट सेवाओं के लिए "राष्ट्रपति का पुलिस पदक"और 5 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक दिया गया है. सराहनीय सेवा के लिए पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी योगेश चन्द्र, एसपी भूपेंद्र भंडारी और उपनिरक्षक रविंद्र कुमार वर्मा को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया. साथ ही वशिष्ठ कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक भदाण विशाखा अशोक, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव और अपर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया. वहीं,सराहनीय सेवा के लिए अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा को सम्मान चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया.

Independence Day 2023
परेड ग्राउंड से सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

ये भी पढ़ें: सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया ध्वजारोहण, देश और प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. हम अपने वीरों की वजह से आज आजाद हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के चलते आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है. लिहाजा इस आपदा में हताहत हुए लोगों के लिए दुख व्यक्त करता हूं और मैं प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई बड़े काम हुए हैं. जिसमें धारा 370 हटाना मुख्य कार्य है. उत्तराखंड जैसे छोटे राज्य में जी-20 के तीन बैठकें आयोजित करने की जिम्मेदारी पीएम मोदी द्वारा दी गई. सीएम ने कहा कि जल्द ही उत्तराखंड राज्य में यूसीसी को लागू करने जा रहे हैं. साथ ही सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून समेत कई बड़े कानून बनाए गए हैं.

  • 'खनिज प्रसंस्करण पोर्टल' भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने में सहायक बनेगा।#IndependenceDay2023 pic.twitter.com/zevnAeig43

    — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 15, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
  • देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों हेतु सम्मानित किया, साथ ही फोटो प्रदर्शनी का… pic.twitter.com/frDbjNIY9h

    — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 15, 2023 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">
ये भी पढ़ें: योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि में फहराया तिरंगा, विदेशी कंपनियों की मोनोपोली को खत्म करने की कही बात
Last Updated :Aug 15, 2023, 5:17 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.