ETV Bharat / state

सीएम धामी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दीपावली, राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं

author img

By

Published : Oct 24, 2022, 1:50 PM IST

Updated : Oct 24, 2022, 2:28 PM IST

दीपावली के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनाथ बच्चों के साथ आज काफी समय गुजारा. इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाई और अन्य सामग्री भेंट दी. बच्चों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रार्थना की.

Etv Bharat
Etv Bharat

देहरादून: देशभर में आज दीपावली की धूम है. उत्तराखंड में भी लोग बड़ी धूमधाम से दीपावली मना रहे हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में दीपावली मिलन कार्यक्रम के दौरान अनाथ और निराश्रित बच्चों से मिले और बातचीत की. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन अनाथ बच्चों के साथ काफी समय गुजारा.

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बच्चों का अच्छी तरह से पालन-पोषण हो रहा है. वे प्रार्थना करते हैं कि ये बच्चे अपने जीवन में अच्छे से विकास करें और हम भविष्य में उनकी मदद कर सकें. मैं उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं.
पढ़ें- उत्तराखंड की संस्कृति का एक पहलू ये भी है, यहां एक महीने बाद मनाई जाएगी बूढ़ी दिवाली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी प्रदेशवासियों को दीपावाली की शुभकामनाएं दी.

Last Updated : Oct 24, 2022, 2:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.