ETV Bharat / state

फरवरी के अंत में होंगे अल्मोड़ा व्यापार मंडल के चुनाव, व्यापारी उत्साहित

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : Jan 12, 2024, 5:13 PM IST

Etv Bharat
अल्मोड़ा व्यापार मंडल के चुनाव

Almora Trade Board Election अल्मोड़ा व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. बताया जा रहा है कि फरवरी के अंत में अल्मोड़ा व्यापार मंडल चुनाव होंगे. चुनाव को लेकर व्यापारी भी काफी उत्साहित हैं.

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की सबसे पुरानी पंजीकृत व्यापार मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के चुनाव फरवरी के अंतिम सप्ताह में होंगे. इसके लिए व्यापार मंडल की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं. नए व्यापारियों को देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की सदस्यता ग्रहण कराने का अभियान चलाकर सैकड़ों नए व्यापारियों को देवभूमि व्यापार मंडल से जोड़ा जा रहा है.

चुनाव को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह है. व्यापार मंडल के लोग प्रत्येक प्रतिष्ठान में जाकर व्यापारियों को व्यापार मंडल का सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं. व्यापार मंडल के संयोजक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि नगर एवं जिला व्यापार मंडल के लिए चुनाव होने हैं. नगर व्यापार मंडल के चुनाव फरवरी के अंतिम सप्ताह में करा लिए जायेंगे. सदस्यता अभियान के बाद सदस्यता के लिए भरे गए पत्रों की जांच की जायेगी. जिसके बाद समिति गठित कर चुनाव कराए जाएंगे.

पढे़ं- हिमालयन ग्लेशियर्स से लेकर नदियों के प्रवाह पर मौसम का असर, सर्दियों में 99 फीसदी कम हुई बारिश

पहले नगर व्यापार मंडल के चुनाव होंगे. उसके बाद जिला व्यापार मंडल के चुनाव होंगे. उन्होंने बताया पुरानी व्यापार मंडल की नगर व जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है. इस बार व्यापार मंडल के चुनाव नए सिरे से कराए जा रहे हैं. जिसके लिए सदस्यता अभियान के तहत अभी तक नगर के 1600 व्यापारियों को सदस्यता दे दी गई है. व्यापार मंडल की पहली प्राथमिकता व्यापारियों के हित में कार्य करना है. जिसके लिए सभी व्यापारियों से लगातार विचार विमर्श भी किया जा रहा है. उन्होंने कहा सदस्यता अभियान पूर्ण होने के बाद ही एक बैठक कर चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.