ETV Bharat / city

राहुल और सोनिया पर गणेश जोशी के विवादित बयान से नाराज महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला

author img

By

Published : Apr 16, 2022, 2:47 PM IST

Updated : Apr 16, 2022, 3:30 PM IST

राहुल को 'पप्पू' और सोनिया को 'बबली' कहने पर भड़की महिला कांग्रेस ने आज देहरादून में विरोध प्रदर्शन किया. आज महिला कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (Mahila Congress burnt Ganesh Joshis effigy) का पुतला फूंका. वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी गणेश जोशी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया.

mahila-congress-protested-on-the-controversial-statement-of-cabinet-minister-ganesh-joshi
गणेश जोशी के विवादित बयान पर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

देहरादून: आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश चौतरफा देखने को मिला. बीते रोज कृषि मंत्री गणेश जोशी (Controversial statement of cabinet minister Ganesh Joshi) ने मसूरी में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को बबली तो वहीं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को पप्पू कहा था. जिसके विरोध में आज महिला कांग्रेस (Mahila Congress protest) ने प्रदर्शन किया. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज एश्ले हॉल चौक पर गणेश जोशी का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

महिला कांग्रेस का कहना है कि गणेश जोशी ने जिस तरह से कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है, उससे साबित होता है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या मानसिकता है. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपनी स्टेटमेंट वापस लेनी चाहिए. साथ ही उन्हें अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए. ज्योति रौतेला ने चेतावनी देते हुए कहा अगर ऐसा नहीं होता है तो महिला कांग्रेस समूचे प्रदेश में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंकने के लिए बाध्य होगी. उन्होंने कहा कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है.

गणेश जोशी के विवादित बयान पर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

पढे़ं- गणेश जोशी ने राहुल गांधी को 'पप्पू' और सोनिया गांधी को बताया 'बबली', कहा- कांग्रेस डूबता हुआ जहाज

वहीं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गणेश जोशी के आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा भाजपा के कैबिनेट मंत्री द्वारा राष्ट्रीय नेताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है. लालचंद शर्मा ने इसे संपूर्ण महिला जाति का अपमान बताया है. उन्होंने कहा भाजपा के कैबिनेट मंत्री अकेले नेता नहीं हैं जिन्होंने महिला जाति का अपमान किया है, इससे पहले भी भाजपा के नेता मातृशक्ति का लगातार अपमान करते रहे हैं.

खटीमा में भी महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: खटीमा में भी महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका. कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने गणेश जोशी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पप्पू और बबली कहने पर तत्काल माफी मांगने की मांग की है. आक्रोशित महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी के मसूरी से विधायक गणेश जोशी द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पप्पू और बबली कहकर उनका अपमान किया गया है. यह अपमान सिर्फ राहुल गांधी और सोनिया गांधी का ही नहीं बल्कि उन लोगों का भी है जिनके नाम पप्पू और बबली हैं.

Last Updated : Apr 16, 2022, 3:30 PM IST

TAGGED:

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.