ETV Bharat / state

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने निकाय चुनाव और भाजपा को लेकर कहीं ये बातें, जानिये क्या

author img

By

Published : May 1, 2023, 3:30 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

यूपी में निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान व्यापार मंडल ने स्थानीय निकाय निर्वाचन को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है.

लखनऊ : देश के शीर्ष उद्यमी व्यापारी संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से सम्बद्ध उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा प्रदेश में हो रहे स्थानीय निकाय निर्वाचन को लेकर अपना मत स्पष्ट किया है. प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों, लघु माध्यम उद्यमी, कारोबारी की भूमिका को बताया है. व्यापारियों ने बताया कि प्रदेश की शांति और सुरक्षा व्यवस्था, विकास की योजनाएं जारी रखना है, जिसके लिए संगठन ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने का फैसला किया है.


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने बताया कि 'प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंत्रणा हो चुकी है. उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बताया कि तय किया गया है कि स्थानीय निकायों के व्यापक हित में भारतीय जनता पार्टी के सभी मेयर, अध्यक्ष, पार्षद, सभासद प्रत्याक्षियों को पूर्ण समर्थन दिया जाएगा. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के सभी स्थानीय संगठन तथा पदाधिकारी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों का पूर्ण समर्थन के लिए प्रचार, जनसम्पर्क, बैठक, गोष्ठी, नुक्कड़ सभा आदि करके समर्थन और सहयोग करेंगे.'


भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल हमीरपुर, प्रदेश चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री नटवर गोयल लखनऊ, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र कानपुर, प्रदेश प्रभारी राजेश अग्रहरि अमेठी, प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी सुल्तानपुर, प्रदेश महिला चेयरमैन मिथिलेश अग्रवाल फर्रुखाबाद, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सपना बंसल गाज़ियाबाद तथा प्रदेश के सभी पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्षों, संगठन मंत्री, मंडल कमिशनरी अध्यक्ष, जिला महानगर, तहसील, कस्बों के अध्यक्षों आदि पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी कारोबारी, व्यापारी, उद्यमी, छोटे एवं बड़े दुकानदार, पटरी दुकानदार आदि से सभी स्थानीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को विजय बनाने के लिए अपने पूर्ण समर्थन एवं सहयोग की अपील की है.

यह भी पढ़ें : IPL 2023 Lucknow : विराट कोहली और केएल राहुल की टक्कर के बीच बारिश का साया

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.