ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी का आजमगढ़ दौरा कल, सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम

author img

By

Published : Feb 11, 2020, 7:13 PM IST

etv bharat
प्रियंका गांधी का आजमगढ़ दौरा कल

आजमगढ़ जिले में बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आ रही हैं. पिछले दिनों बिलरियागंज में CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया था, जिसमें पीड़ित महिलाओं से मिलने प्रियंका गांधी आ रही हैं.

आजमगढ़: जनपद के बिलरियागंज में CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के ऊपर पुलिस द्वारा आंसू गैस व लाठीचार्ज किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. बिलरियागंज की पीड़ित महिलाओं से मिलने बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनपद दौरे पर आ रही हैं.

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आजमगढ़ दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रियंका गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है. ऐसे में जिला प्रशासन भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है.

प्रियंका गांधी का आजमगढ़ दौरा कल.
प्रियंका गांधी के आजमगढ़ दौरे को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेसी अनुशासन समिति के सदस्य व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को जब जनपद के बिलरियागंज में महिलाओं के साथ अन्याय व अत्याचार का पता चला, तो उन्होंने बिलरियागंज की महिलाओं का दुख बांटने का निर्णय लिया. इसी कारण कल 12 फरवरी को प्रियंका गांधी बिलरियागंज में महिलाओं से मुलाकात करेंगी.


कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अजय राय ने सपा अध्यक्ष और जनपद के सांसद अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो जनपद का जनप्रतिनिधि है. उसे अपनी जनता के साथ खड़ा होना चाहिए और ऐसे दुख की घड़ी में उसे जरूर आना चाहिए, पर जिस तरह से समाजवादी पार्टी अपने फर्ज से हटी है. निश्चित रूप से कांग्रेसी बिलरियागंज की पीड़ित महिलाओं के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपना फर्ज नहीं निभाया और कांग्रेसी लगातार अत्याचार और अन्याय के खिलाफ इन महिलाओं के साथ खड़े हैं.
Intro:anchor: आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के ऊपर पुलिस द्वारा आंसू गैस व लाठीचार्ज किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बिलरियागंज की पीड़ित महिलाओं से मिलने कल कांग्रेश की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आजमगढ़ दौरे पर आ रही हैं.


Body:वीओ:1 ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आजमगढ़ दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रियंका गांधी को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है ऐसे में आजमगढ़ प्रशासन भी प्रियंका गांधी की सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है। जनपद में धारा 144 लागू होने के सवाल के जवाब पर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रियंका गांधी कोई जलसा करने नहीं आ रही है बल्कि वह सिर्फ व्यक्तिगत मुलाकात करने आ रही हैं। इसके बावजूद भी हमारी लोकल इंटेलिजेंस इस साथ साथ बड़ी संख्या में महिला सिपाहियों को भी बिलरियागंज में तैनात किया गया है।


Conclusion:बाइट: त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक आजमगढ़
अजय कुमार मिश्र आजमगढ़ 9453766900

बताते चलें कि आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रही महिलाओं के ऊपर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के मामले ने तूल पकड़ लिया है।जहां समाजवादी पार्टी आजमगढ़ प्रशासन पर हिटलर शाही का आरोप लगा रही है। वहीं कांग्रेस के नेता लगातार बिलरियागंज पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर रहे हैं और इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल पीड़ित महिलाओं से मिलने बिलरियागंज आ रही हैं।
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.