ETV Bharat / state

आगरा की इस नगर पंचायत में आधी आबादी के हाथ सत्ता की चाबी

author img

By

Published : Apr 12, 2023, 1:37 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. पहले चरण में आगरा में मतदान होगा. इसके लिए प्रशासनिक स्तर के तैयारियां पूरी की जा रही हैं. आगरा में एक नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायतें हैं.

आगरा : यूपी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है. पहले चरण में आगरा जिले में मतदान होगा. जिले की एक नगर निगम, पांच नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायत हैं. जिसमें जीत की चाबी महिलाओं के हाथ में है. क्योंकि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में महिला वोटर्स की संख्या खूब है. जिले की सबसे ज्यादा दयालबाग नगर पंचायत में महिला वोटर हैं. दयालबाग नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं. जिसमें कुल 2607 वोटर्स हैं. जिसमें सबसे ज्यादा 1321 महिला वोटर और 1286 पुरुष वोटर हैं.


बता दें, आगरा नगर निगम में 100 वार्ड हैं. निगम के सभी वार्डों में 17748 नए वोटर बढ़े हैं. जिससे अब आगरा में 16.66 लाख वोटर्स हो गई हैं. यही मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे. जिसमें 7.9 लाख पुरुष और 6.7 लाख महिला वोटर हैं. आगरा नगर निगम की सीट भी महिला है. इससे साफ है कि शहर की सरकार की चाबी महिलाओं के हाथ में है. आगरा नगर निगम के वार्ड 32 (नाई की सराय) में सबसे ज्यादा मतदाता हैं. इस वार्ड में 30013 वोटर हैं. जिसमें 16829 पुरुष तो 13814 महिला वोटर हैं. नगर निगम के वार्ड 24 (मोहनपुरा) में सबसे कम 6954 वोटर हैं.


दयालबाग पंचायत में महिला वोटर ज्यादा : नगर पंचायत दयालबाग में 10 वार्ड हैं. जिसमें कुल 2607 वोटर हैं. जिसमें सबसे ज्यादा 1321 महिला वोटर और 1286 पुरुष वोटर हैं. नगर पंचायत के पांच वार्ड में महिला वोटर्स अधिक हैं. प्रेमनगर उत्तरी वार्ड में 133 महिला वोटर के सापेक्ष 13 पुरुष मतदाता हैं. इसके साथ ही स्वेत नगर दक्षिणी में 127 महिला वोटर और 11 पुरुष वोटर हैं. प्रेम नगर पश्चिम में 75 महिला तो 67 पुरुष मतदाता हैं. उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन सिंह श्रीवस्तव का कहना है कि जिले की पांच नगर पालिका और सात नगर पंचायत में 202726 नए वोटर बढ़े हैं. जो मतदाता आएंगे. उनके नाम भी अपडेट किए जाएंगे.


आगरा में निकाय के मतादाता


निकाय वार्ड मतदाता


नगर निगम 100 1466788
नगरपालिका फतेहपुर सीकरी 25 29009
नगरपालिका शमशाबाद 25 26434
नगरपालिका एत्मादपुर 25 21776
नगरपालिका बाह 25 14342
नगरपालिका अछनेरा 25 19030
नगर पंचायत पिनाहट 13 15477
नगर पंचायत फतेहाबाद 14 20373
नगर पंचायत किरावली 14 20636
नगर पंचायत खेरागढ़ 14 18372
नगर पंचायत जगनेर 10 12423
नगर पंचायत दयालबाग 10 2607
नगर पंचायत स्वामी बाग 10 1716


जिले में पुरुष और महिला वोटर

निकाय पुरुष मतदाता महिला मतदाता

नगर निगम 795170 671618
नगरपालिका फतेहपुर सीकरी 15521 13488
नगरपालिका शमशाबाद 14071 12363
नगरपालिका एत्मादपुर 11502 10274
नगरपालिका बाह 7556 6786
नगरपालिका अछनेरा 10115 8915
नगर पंचायत पिनाहट 8410 7067
नगर पंचायत फतेहाबाद 10942 9431
नगर पंचायत किरावली 10988 9648
नगर पंचायत खेरागढ़ 9917 8455
नगर पंचायत जगनेर 6136 5287
नगर पंचायत दयालबाग 1286 1321
नगर पंचायत स्वामी बाग 864 851

यह भी पढ़ें : माफिया अतीक अहमद का काफिला झांसी में 45 मिनट रुका, प्रयागराज के लिए रवाना

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.