ETV Bharat / sports

FIFA World Cup 2022 : रंग बिरंगा ध्वज लिए मैदान में घुसा दर्शक, जानिए फिर क्या हुआ

author img

By

Published : Nov 29, 2022, 3:43 PM IST

प्रदर्शनकारी की टीशर्ट पर आगे 'सेव यूक्रेन' (यूक्रेन को बचाओ) और पीछे 'रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन' (ईरानी महिलाओं के लिए सम्मान) लिखा था.

FIFA World Cup 2022  Spectators entered the World Cup ground  पुर्तगाल और उरूग्वे  Portugal and Uruguay  फीफा विश्व कप 2022  विश्व कप मैदान में दर्शक  सेव यूक्रेन  save ukraine  रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन  respect for iranian woman
FIFA World Cup 2022

लुसैल ( कतर ) : पुर्तगाल और उरूग्वे के बीच फीफा विश्व कप फुटबॉल मैच के दौरान एक प्रदर्शनकारी रंग बिरंगा ध्वज लिए और नीली सुपरमैन टीशर्ट पहने मैदान में उतर गया. टीशर्ट के आगे लिखा था, सेव यूक्रेन और पीछे लिखा था, रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन.

FIFA World Cup 2022  Spectators entered the World Cup ground  पुर्तगाल और उरूग्वे  Portugal and Uruguay  फीफा विश्व कप 2022  विश्व कप मैदान में दर्शक  सेव यूक्रेन  save ukraine  रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन  respect for iranian woman
प्रदर्शनकारी की टीशर्ट पर पीछे रिस्पेक्ट फोर ईरानियन वुमैन लिखा था.

सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और बाहर ले गए. इससे पहले उसने झंडा जमीन पर रख दिया था. रैफरी ने बाद में झंडा उठाकर साइड में रखा जहां से कर्मचारी उसे उठाकर ले गए. फीफा के मीडिया अधिकारी थियरी डि बेकर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि बाद में प्रदर्शनकारी का क्या हुआ. स्थानीय आयोजकों ने कोई टिप्पणी नहीं की.

टूर्नामेंट के पहले सप्ताह में सात यूरोपीय टीमों को रंग बिरंगा ‘वन लव’ आर्मबैंड पहनने की अनुमति नहीं दी गई. कुछ प्रशंसकों ने शिकायत की कि उन्हें एलजीबीटीक्यू अधिकारों की परिचायक रंग बिरंगी चीजें मैदान में ले जाने की अनुमति नहीं मिल रही है.

समलैंगिकता और एलजीबीक्यूटी लोगों के साथ बर्ताव को लेकर कतर के नियमों पर काफी बहस हो रही है. कतर ने कहा है कि विश्व कप में समलैंगिकों समेत सभी का स्वागत है लेकिन आगंतुकों को मेजबान देश की तहजीब का सम्मान करना होगा.

यह भी पढ़ें : FIFA WORLD CUP 2022 : कतर के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा नीदरलैंड, जानिए आज का शेड्यूल

उरूग्वे के खिलाफ दो गोल करने वाले पुर्तगाल के मिडफील्डर ब्रूनो फर्नांडिस ने कहा कि उनका मैच पर इतना फोकस था कि वह समझ नहीं सके कि प्रदर्शनकारी क्या संदेश देना चाहता है. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ तस्वीर लेने आया है.

उन्होंने कहा, मैने नहीं देखा कि उसका क्या संदेश था लेकिन हम इस बारे में कई बार बोल चुके हैं. हम मानवाधिकारों का सम्मान करते हैं लेकिन ये राजनीतिक मसले हैं और इनको लेकर हम कुछ नहीं बदल सकते.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.