ETV Bharat / entertainment

Priyanka Chopra : 'चोपड़ा फैमिली में आपका स्वागत है राघव चड्डा', प्रियंका चोपड़ा बोलीं- हमारे साथ क्रेजी होने के लिए तैयार रहें

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Sep 25, 2023, 3:17 PM IST

Updated : Sep 25, 2023, 3:58 PM IST

Priyanka Chopra : बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा के हसबैंड राघव चड्ढा का चोपड़ा फैमिली में दिल खोलकर स्वागत किया है.

Priyanka Chopra
चोपड़ा फैमिली

हैदराबाद : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में सबसे ज्यादा इंतजार बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का हो रहा था. प्रियंका किसी कारणवश शादी में नहीं आ सकीं, लेकिन प्रियंका ने परिणीति और राघव को शादी की बधाई जरू भेजी हैं. प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति के तस्वीरें शेयर करती है शादी की बधाई दी थी. अब प्रियंका ने कपल की शादी को बधाई देते हुए खास नोट शेयर कर आम आदमी पार्टी के नेता और परिणीति चोपड़ा के हसबैंड का चोपड़ा फैमिली में स्वागत किया है. प्रियंका ने शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

'हमारे साथ क्रेजी होने के लिए तैयार रहो'

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति और राघव को शादी की दोबारा बधाई देते हुए एक और पोस्ट जारी किया है. इस पोस्ट को शेयर कर देसी गर्ल ने लिखा है, पिक्चर परफेक्ट, स्पेशल दिन पर बहुत सारा प्यार भेज रही हूं, चोपड़ा फैमिला में आपका स्वागत है राघव चड्ढा, आशा करती हूं आप हमारे साथ0 क्रेजी होने के लिए तैयार रहें'. प्रियंका ने आगे लिखा है, टीशा तुम अबतक की सबसे सुंदर दुल्हन हो, हम यहां से आपको और राघव को जिंदगी भर के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेज रहे हैं, एक-दूजे के ख्याल रखना और अपना प्यार सलामत रखना, मेरी छोटी को प्यार'.

शादी में क्यों नहीं आईं प्रियंका चोपड़ा?

बता दें, आज 25 सितंबर की सुबह परिणीति की शादी अटेंड कर घर के लिए रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका और निक अपने वर्क कमिटमेंट की वजह से शादी में नहीं पहुंच सके.

ये भी पढे़ं : WATCH : शादी रचा हसबैंड राघव चड्ढा संग ससुराल चलीं मिसेज चड्ढा, वेडिंग के बाद पहली बार सामने आया नया-नवेला जोड़ा
Last Updated :Sep 25, 2023, 3:58 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.