ETV Bharat / state

Rajasthan Year Ender 2022: नकल गिरोह के आगे सरकार पस्त, बेरोजगारों ने गुजरात-दिल्ली में भरी हुंकार

author img

By

Published : Dec 28, 2022, 1:52 PM IST

Rajasthan Year Ender 2022
Rajasthan Year Ender 2022

साल 2022 में एक तरफ राजस्थान में युवाओं के लिए सरकारी भर्तियां और नौकरियों की उम्मीद परवान चढ़ रही थी तो दूसरी ओर सरकारी भर्तियों में हो रही गड़बड़ी और धांधली से सपने टूट रहे थे. इसी बीच गहलोत सरकार को घेरने के लिए युवा बेरोजगारों ने गुजरात और दिल्ली जाकर हुंकार भरी. साथ ही सर्द रात सड़कों पर बिताई और पुलिस की लाठियां झेली. देखिए ये रिपोर्ट...

जयपुर. राजस्थान में पेपर लीक (Paper Leak in Rajasthan) माफिया की जड़ें गहरी और मजबूत होती जा रही है. इसका खामियाजा नौकरी की आस में कई सालों तक तैयारी, कोचिंग और दूसरे शहरों में जाकर लाखों रुपए खर्च करने वाले युवाओं को भुगतना पड़ता है. साल 2022 युवा बेरोजगारों को ऐसे जख्म दे गया कि अब उन्हें 2023 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं की भी चिंता सता रही है. चिंता इस बात की कि कहीं आने वाली परीक्षाएं भी पेपर लीक की भेंट न चढ़ जाए.

साल 2022 प्रदेश के युवा बेरोजगारों के लिए खास नहीं रहा. युवाओं का राज्य सरकार पर से भरोसा उठा. यही कारण है कि बीते दिनों बेरोजगार युवाओं ने पहले गुजरात और फिर कुछ युवाओं ने दिल्ली तक का सफर तय किया. दांडी यात्रा से लेकर सत्याग्रह आंदोलन तक चलाए गए. सड़कों पर रातें बिताई, बारिश में भीगे और पुलिस की लाठियां भी झेली. बदले में युवाओं को नई भर्तियों का आश्वासन तो मिला, लेकिन लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से अब युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है. हालांकि, राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया पर शिकंजा कसने के लिए कानून भी बनाया. बावजूद इसके पेपर आउट का खेल बदस्तूर जारी है. कारण साफ है कि पेपर लीक के प्रकरणों में गुनहगारों को पकड़ा जरूर गया लेकिन कठोर कार्रवाई नहीं की गई.

पेपर लीक माफिया का शिकार हुई 2022 की ये परीक्षाएं :

Rajasthan Year Ender 2022
पेपर लीक माफिया का शिकार हुई 2022 की ये परीक्षाएं

पढ़ें- पेपर लीक का दंश झेल रहे राजस्थान के लाखों युवा बेरोजगार, अब तक इतनी परीक्षाएं हो चुकी हैं रद्द

पढ़ें- राजस्थान में फिर पेपर लीक: शिक्षक भर्ती परीक्षा की पहली पारी का पेपर निरस्त...49 गिरफ्तार, 29 जनवरी को दोबारा होगी परीक्षा

पढ़ें- राजस्थान. वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, दूसरी पारी में हुई परीक्षा निरस्त...2 लाख से अधिक परीक्षार्थी दोबारा देंगे एग्जाम

गुजरात में दांडी यात्रा

Rajasthan Year Ender 2022
गुजरात में दांडी यात्रा

पढ़ें- रोजगार दो सरकार : राजस्थान के बेरोजगारों ने गुजरात में शुरू की दांडी यात्रा

जयपुर से दिल्ली तक साइकिल यात्रा

Rajasthan Year Ender 2022
जयपुर से दिल्ली तक साइकिल यात्रा

पढ़ें- युवा सत्याग्रह आंदोलन: साइकिल यात्रा पहुंची दिल्ली, कांग्रेस मुख्यालय पर बेरोजगारों ने दिया धरना

युवाओं ने प्रमुखता से उठाई ये मांगें

Rajasthan Year Ender 2022
युवाओं ने उठाई ये मांगें

साल 2022 की आखिरी दो बड़ी परीक्षाओं का पेपर लीक होने के बाद बेरोजगारों का भरोसा राज्य सरकार और भर्ती एजेंसियों से उठ सा गया है. 2023 में होने वाली चार बड़ी परीक्षाओं में करीब 37 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे. ऐसे में कर्मचारी चयन बोर्ड के लिए भी बड़ी चुनौती होगी.

Rajasthan Year Ender 2022
युवाओं ने उठाई ये मांगें

2023 की बड़ी भर्ती परीक्षाएं :

Rajasthan Year Ender 2022
2023 की बड़ी भर्ती परीक्षाएं

बहरहाल, राजस्थान में प्रतियोगिता परीक्षाओं के पेपर लीक की घटनाएं ना सिर्फ युवा बेरोजगारों के लिए बल्कि राज्य सरकार और एग्जाम कराने वाली एजेंसियों के लिए भी चुनौती बनती जा रही है. ऐसे में अब पेपर लीक के प्रकरणों को लेकर बने कानून की सख्ती से पालना की मांग उठ रही है. ताकि भविष्य में होने वाली भर्ती परीक्षाओं पर पेपर लीक की काली छाया न पड़े.

यहां पढ़िए विभिन्न क्षेत्रों की ईयर इंडर स्टोरी-

पढ़ें- Rajasthan Year Ender 2022: अपराधियों का रहा बोलबाला, राजस्थान को किया दागदार

पढ़ें- Rajasthan Year Ender 2022: गहलोत के मास्टरस्ट्रोक ने लिखी नई पटकथा, खड़गे के सिर ऐसे सजा अध्यक्ष पद का ताज

पढ़ें- Rajasthan Year Ender 2022 : ACB ने ऐसे तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर, 650 केस दर्ज, 450 से अधिक ट्रैप

पढ़ें-Rajasthan Year Ender 2022 : ACB ने ऐसे तोड़ी भ्रष्टाचार की कमर, 650 केस दर्ज, 450 से अधिक ट्रैप

पढ़ें- Rajasthan Year Ender 2022: उदयपुर के पांच प्रमुख घटनाक्रम जिसने बटोरी सुर्खियां

पढ़ें- Year Ender 2022 : हिजाब विवाद, सड़क से लेकर कोर्ट तक गूंजता रहा मामला

पढ़ें- Year Ender 2022: चर्चा में रहा PFI पर बैन, सरकार ने देश विरोधी संगठन करार दिया

पढ़ें- Year Ender 2022: जब देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुईं द्रौपदी मुर्मू

पढ़ें- Year Ender 2022 : इस साल के 10 बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर एक नजर

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.