Janakrosh Yatra : उमरिया पहुंची कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा, अजय सिंह बोले- MP में BJP को अधिकतम 70 सीटें ही मिलेंगी

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Sep 26, 2023, 9:23 AM IST

thumbnail

उमरिया। कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा उमरिया जिले में पहुंची. जिला मुख्यालय उमरिया में जगह-जगह कांग्रेस सेवा दल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया. इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा खुद के द्वारा कराए गए आंतरिक सर्वे से भयभीत है. कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा की नींद उड़ गई है. मध्य प्रदेश में सरकार जाती हुई दिखाई दे रही है. इसलिए कभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तो कभी पीएम नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश का चक्कर लगा रहे हैं. भाजपा के पास अब सिर्फ मोदीजी ही बचे हैं. इसलिए ताबड़तोड़ रैली पीएम नरेंद्र मोदी की कराई जा रही हैं, लेकिन भाजपा 60 से 70 सीटों पर सिमट जाएगी. शिवराज सरकार से जनता परेशान हो चुकी है. 

ABOUT THE AUTHOR

...view details

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.