ETV Bharat / state

Gujarat में बीजेपी, आप और AIMIM मिलकर लड़ रहे चुनाव- Digvijay Singh

author img

By

Published : Nov 16, 2022, 12:44 PM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

दिग्विजय सिंह ने अपने खंडवा दौरे पर कहा कि गुजरात चुनाव में केजरीवाल, बीजेपी और ओवैसी का पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही है, और कांग्रेस अपनी भाीरत जोड़ो यात्रा को तहत भारत जोड़ने का काम कर रही है. इसके साथ ही दिग्विजय ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नारा लगाया कि "नफरत छोड़ो भारत जोड़ो".

खंडवा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खंडवा पहुंचे, जहां उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, भाजपा और असदुद्दीन ओवैसी के पार्टी AIMIM पर निशाना साधा. दिग्गी ने कहा गुजरात में अरविंद केजरीवाल, भाजपा और AIMIM मिलकर चुनाव लड़ रही है, और देश को जोड़ने का काम भारत जोड़ो यात्रा से हो रहा है. जो लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं, दंगे कराते हैं चाहे वह किसी भी धर्म का हो किसी भी पार्टी का हो हम उनके खिलाफ हैं.

गुजरात चुनाव पर दिग्विजय सिंह का बयान

नफरत छोड़ो भारत जोड़ो: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश से पहले दिग्विजयसिंह यात्रा की तैयारियों को लेकर छैगांवमाखन में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं से मिले, जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा मे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए नारा लगाया, "नफरत छोड़ो भारत जोड़ो".

Bharat Jodo Yatra से बदला नजरिया, अब RSS प्रमुख जा रहे मस्जिद, PM पहनेंगे टोपी- दिग्विजय सिंह [VIDEO]

भाईचारा बढ़ाने का काम कर रही भारत जोड़ो यात्रा: मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजयसिंह ने कहा कि, "देश में नफरत को खत्म करने और भाईचारा स्थापित करने का काम भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से होगा, देश की अनेकता में एकता का स्वरूप और सुदृढ़ होगा. धर्म, जाति और सम्प्रदाय के रूप भाषण देते हैं, दंगे फैलाते हैं, हिंसा फैलाते हैं, उनका हम विरोध करते हैं."

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.