ETV Bharat / state

Digvijay Singh: कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस से बाहर क्या हुए दिग्विजय सिंह, रहीम दास का दोहा ट्वीट कर खुद को बताया राजाओं का राजा

author img

By

Published : Oct 1, 2022, 2:15 PM IST

Digvijay tweet Rahim Das Doha
दिग्विजय सिंह ने रहीम का दोहा किया ट्वीट

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने AICC अध्यक्ष पद की रेस से खुद का नाम वापस ले लिया है. उन्होंने शुक्रवार को ही चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया गया था. दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट द्वारा अपने विचार व्यक्त किये हैं. (Digvijay Singh out of congress President race) (Digvijay tweet Rahim Das Doha)

गुना। मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आते ही AICC अध्यक्ष पद की दावेदारी से खुद को पीछे खींच लिया. दिग्विजय सिंह ने गांधी परिवार के प्रति निष्ठा जाहिर करते हुए अध्यक्ष के चुनाव से दूरियां बना लीं. अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस लेने के बाद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. दिग्विजय सिंह लिखतें हैं-"चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बेपरवाह, जिनको कछु न चाहिए, वे साहन के साह"...जिन्हें कुछ नहीं चाहिए वह राजाओं के राजा हैं. क्योंकि उन्हें ना तो किसी चीज की चाह है, ना ही चिन्ता और मन तो बिल्कुल बेपरवाह है. सरल शब्दों में कहें तो ऐसा मनुष्य जिन्हें कुछ नहीं चाहिए वह अपने आप में ही राजा कहलाता है.

दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष देखना चाहते हैं समर्थक: हालांकि दिग्गी राजा के इस फैंसले से उनके समर्थक मायूस हैं. दिग्विजय के समर्थकों का मानना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बजाय दिग्विजय सिंह को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाता. लेकिन दिग्विजय सिंह ने हाईकमान के मन को भांपते हुए अध्यक्ष पद के चुनाव से खुद को दूर कर लिया.

  • चाह गई चिंता मिटी
    मनुआ बे परवाह
    जाके कछु नहीं चाहिए
    वे शाहन के शाह।
    -रहीम

    — digvijaya singh (@digvijaya_28) October 1, 2022 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

दिग्विजय सिंह ने खेला मास्टरस्ट्रोक: कुछ लोगों का मानना है कि दिग्विजय सिंह ने AICC अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़कर मास्टरस्ट्रोक खेला है. दिग्विजय सिंह ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समक्ष खुद की एक अलग छवि प्रस्तुत की है. दिग्विजय सिंह के राजनैतिक कद का अंदाजा भारत जोड़ो यात्रा से लगाया जा सकता है. दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक हैं, जिन्होंने राहुल गांधी की छवि को बदलने के लिए सीधे जनता के बीच पहुंचाने का काम किया है.

Congress President Election: इसलिए अध्यक्ष पद से बैकआउट हुए दिग्गी, कमलनाथ को फोन कर बताई ये वजह

पुत्र जयवर्द्धन के लिए जमीन तैयार कर रहे दिग्गी राजा: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़कर भी दिग्विजय सिंह ने गांधी परिवार के सामने अपना स्थान बना लिया है. दिग्विजय सिंह को यूं ही राजनीति का चाणक्य नहीं कहा जाता. दिग्विजय सिंह अपने पुत्र जयवर्द्धन सिंह के लिए मध्यप्रदेश में जमीन तैयार कर रहे हैं. जिसमें गांधी परिवार की सहमति भी मायने रखती है. दिग्विजय चाहते हैं कि गांधी परिवार के खिलाफ खड़े होकर राजनीति ना की जाए.
(Digvijay out of congress President race) (Digvijay tweet Rahim Das Doha)

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.