ETV Bharat / state

राज्य शासन ने किए कई विभागों में तबादले, मलय श्रीवास्तव बने मुख्य सचिव वेतनमान

author img

By

Published : Sep 30, 2020, 7:56 AM IST

State government transfers to several departments
मंगलवार को कई विभागों में हुए ताबड़तोड़ तबादले

मंगलवार को राज्य शासन ने कई विभागों में ताबड़तोड़ तबादले किए हैं, जिसकी सूची जारी कर दी गई है. वहीं आईएएस मलय श्रीवास्तव को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नति दे दी गई है.

भोपाल। राज्य शासन ने मंगलवार को कई विभागों में तबादले किए हैं, वहीं आईएएस अधिकारी मलय श्रीवास्तव को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नति दे दी गई है, इसके अलावा वन विभाग, गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने भी कई अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसकी नई सूची जारी की गई है.

मुख्य सचिव इकबाल सिंह देश ने जारी किए आदेश के तहत बताया कि, प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन पर्यावरण विभाग एवं पर्यावरण आयुक्त एवं महानिदेशक एप्को अतिरिक्त प्रभार मलय श्रीवास्तव को मुख्य सचिव वेतनमान में पदोन्नति के साथ ही अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन पर्यावरण विभाग, पर्यावरण आयुक्त एवं महानिदेशक एप्को को अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बता दे मलय श्रीवास्तव की पदोन्नति काफी समय से अटकी हुई थी जिसके बाद उन्हें वेतनमान और पदोन्नति मिल गई है.

सामान्य प्रशासन विभाग में ट्रांसफर

सामान्य प्रशासन विभाग में भी तबादले किए गए हैं, यह तबादला आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव बृजेश सक्सेना ने जारी किए हैं.

  • अपर कलेक्टर जिला इंदौर अजय देव शर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ बनाया गया है.
  • संयुक्त आयुक्त भू- अभिलेख, ग्वालियर में पदस्थ नीतू माथुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विदिशा पदस्थ किया गया है.
  • अपर कलेक्टर जिला उज्जैन में पदस्थ विदिशा मुखर्जी को सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव बनाया गया है.
  • जिला मुरैना में अपर कलेक्टर शिवकुमार मिश्र का 26 सितंबर को श्योपुर तबादला संशोधित करते हुए संयुक्त आयुक्त भू -अभिलेख ग्वालियर पदस्थ किया गया है.
  • जिला खरगोन के संयुक्त कलेक्टर सत्येंद्र प्रसाद सिंह का 26 सितंबर को शहडोल तबादला निरस्त करते हुए उन्हें यथावत संयुक्त कलेक्टर जिला खरगोन बनाया गया है.

वन विभाग में भी तबादले

  • प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ संचालक राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर में पदस्थ गिरधर राव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, प्रशिक्षण एमपी भोपाल में पदस्थ किया गया है.
  • अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम भोपाल में पदस्थ सत्यानंद को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक /मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश इको टूरिज्म बोर्ड भोपाल में पदस्थ किया गया है.
  • अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक( निगरानी एवं मूल्यांकन ) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रमुख भोपाल मोहन लाल मीणा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं पदेन वन संरक्षक बैतूल पदस्थ किया गया है.
  • मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला में पदस्थ एल कृष्णमूर्ति को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद में पदस्थ किया गया है.
  • मुख्य वन संरक्षक होशंगाबाद में पदस्थ के के भारद्वाज को मुख्य वन संरक्षक छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है.
  • मुख्य वन संरक्षक ( विकास) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्य प्रमुख भोपाल में पदस्थ उत्तम कुमार को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व में पदस्थ किया गया है.
  • मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व होशंगाबाद में पदस्थ सुनील कुमार सिंह को मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला पदस्थ किया गया है.
  • मुख्य वन संरक्षक क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व, पन्ना में पदस्थ के एस भदौरिया को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन प्रमुख भोपाल पदस्थ किया गया है.
  • वन संरक्षक प्रभारी मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं विस्तार खंडवा में पदस्थ महेंद्र सिंह सिसोदिया को वन संरक्षक प्रभारी मुख्य वन संरक्षक खंडवा पदस्थ किया गया है.
  • वन मंडल अधिकारी सिवनी में पदस्थ नरेश कुमार को उपसंचालक कान्हा (बफर )टाइगर रिजर्व मंडला में पदस्थ किया गया है.
  • वन मंडल अधिकारी जबलपुर में पदस्थ रविंद्र मणि त्रिपाठी को उपसंचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला में पदस्थ किया गया है.
  • उपसंचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला में पदस्थ अंजना सुचित्रा तिर्की को वन मंडल अधिकारी जबलपुर में पदस्थ किया गया है.
  • वन मंडल अधिकारी उत्तर शहडोल में पदस्थ देवांशु शेखर को उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में पदस्थ किया गया है.
  • वन मंडल अधिकारी दक्षिण बालाघाट में पदस्थ अनुराग कुमार को वन मंडल अधिकारी सिवनी में पदस्थ किया गया है.
  • उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में पदस्थ सिद्धार्थ गुप्ता को वन मंडल अधिकारी उत्तर शहडोल में पदस्थ किया गया है.
  • उप संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व में पदस्थ बृजेश कुमार को वन मंडल अधिकारी दक्षिण बालाघाट में पदस्थ किया गया है.

उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी भी इधर से उधर

  • उप पुलिस अधीक्षक सतना में पदस्थ स्वाति मिश्रा का 14 सितंबर को कटनी तबादला संशोधित करते हुए उन्हें उप पुलिस अधीक्षक अजाक सतना में पदस्थ किया गया है.
  • उप पुलिस अधीक्षक अम्हार मुरैना में पदस्थ अवनीश बंसल का 25 सितंबर को मुरैना तबादला संशोधित करते हुए उन्हें एसडीओपी लहार जिला भिंड पदस्थ किया गया है.
  • उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ जिला भोपाल में पदस्थ उमेश कुमार द्विवेदी को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ग्वालियर पदस्थ किया गया है.
  • एसडीओपी देपालपुर इंदौर में पदस्थ संजय चतुर्वेदी को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अशोकनगर पदस्थ किया गया है.
  • उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ जिला गुना में पदस्थ पिंकी जीवनानी को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला गुना और अतिरिक्त प्रभार उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ जिला गुना पदस्थ किया गया है.
  • उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ग्वालियर में मनीष राजोरिया को एसडीओपी चाचौड़ा जिला गुना पदस्थ किया गया है.
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.