ETV Bharat / state

वन विभाग में किए गए ताबड़तोड़ तबादले, नई सूची हुई जारी

author img

By

Published : Sep 5, 2020, 10:34 PM IST

mp
mp

प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार को वन विभाग में अधिकारियों के ट्रांसफर और कई अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति भी दी गई है.

भोपाल| राज्य शासन के द्वारा शुक्रवार को वन विभाग में ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं. साथ ही कुछ अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति भी दी गई है. इस संबंध में वन विभाग के उप सचिव राजेश ओगरे के द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं.

mp
जारी नई सूची
mp
जारी नई सूची
mp
जारी नई सूची

प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश राज्य इको पर्यटन विकास बोर्ड, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ सुरेंद्र सिंह राजपूत को नवीन पदस्थापना देते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल में पदस्थ किया गया है. यहां पर भी उन्हें प्रतिनियुक्ति पर ही नवीन पदस्थापना दी गई है.

इसके अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(संयुक्त वन प्रबंध) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख भोपाल में पदस्थ चितरंजन त्यागी को नवीन पदस्थापना देते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक(विकास)कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख भोपाल बनाया गया है. इसके अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ, भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ एचयू खान को नवीन पदस्थापना देते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना- आंचलिक, भोपाल पदस्थ किया गया है. उनकी प्रतिनियुक्ति से उन्हें वापस लेते हुए यह ट्रांसफर किया गया है.

इसके अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण भोपाल में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ आशीष कुमार वर्मा को विभाग के द्वारा दिए गए आदेश दिनांक 8 जुलाई 2020 को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, आरसीहीपी, नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में किया गया तबादला निरस्त करते हुए उन्हें वापस यथावत नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है.

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख भोपाल में पदस्थ बिंदु शर्मा को नवीन पदस्थापना देते हुए अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मानव संसाधन विकास) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल में पदस्थ किया गया है.

मुख्य वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक व वन बल प्रमुख भोपाल में पदस्थ पद्माप्रिया बालाकृष्णन को विशेष कर्तव्य अस्त अधिकारी मुख्य वन संरक्षक कार्यालय अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक जनसंपर्क एवं विक्रय डिपो वन विभाग नई दिल्ली में पदस्थ किया गया है.

इसके अलावा अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजना- आंचलिक भोपाल में पदस्थ आनंद कुमार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर वेतनमान बढ़ोतरी करते हुए कार्यभार ग्रहण करने पर पदोन्नत करते हुए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रधान मुख्य वन संरक्षक(अनुसंधान विस्तार एवं लोक वानिकी), मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ किया गया है.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.