ETV Bharat / state

जानिए आज गणतंत्र दिवस पर क्या कुछ है खास ?

author img

By

Published : Jan 26, 2020, 8:48 AM IST

Updated : Jan 26, 2020, 9:55 AM IST

Know what is special in MP today on Republic Day
जानिए एमपी में आज गणतंत्र दिवस पर क्या है खास

एमपी में गणतंत्र दिवस पर सीएम से लेकर मंत्री तक कहां करेंगे ध्वाजारोहण, साथ ही जानिए क्या कुछ रहेगा खास

भोपाल। भोपाल में गणतंत्र दिवस के मौके मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, राज्यपाल लालजी टंडन ध्वजारोहण करेंगे, विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे.

सीएम कमलनाथ इंदौर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडावंदन किया, इसके बाद वो जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भी सीएम के ध्वजारोहण का कार्यक्रम है, साथ ही यहां वह गृह निर्माण सहकारी समिति के हितग्राहियों को दस्तावेज का वितरण करेंगे.

गणतंत्र दिवस पर 20 जिला मुख्यालयों पर जिला कलेक्टर झंडा फहराएंगे, साथ ही सभी कलेक्टर आम लोगों के लिए मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, अलीराजपुर, विदिशा, बेतूल, हरदा, दमोह, पन्ना, छतरपुर, कटनी मंडला, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, सिंगरौली, सतना में जिला कलेक्टर झंडा फहराएंगे.

गृहमंत्री बाला बच्चन आज बढ़वानी के दौरे पर रहेंगे, यहां वह ध्वाजारोहण करेंगे, साथ ही वह अंजड़ के एक स्कूल में पहुंचकर विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन करेंगे.

पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे छिंदवाड़ा जिले में ध्वजारोहण करेंगे, प्रदेश सरकार के बाकी सभी मंत्री भी अपने-अपने प्रभार जिलों में ध्वजारोहण करेंगे

इन जिलों में मंत्री करेंगे ध्वाजारोहण

  1. तुलसी सिलावट - बुरहानपुर
  2. बाला बच्चन - बड़वानी-
  3. पीसी शर्मा - होशंगाबाद
  4. जीतू पटवारी- उज्जैन
  5. डॉ. गोविंद सिंह - भिंड
  6. प्रद्युम्न सिंह तोमर - ग्वालियर
  7. तरुण भनोट - जबलपुर
  8. विजयलक्ष्मी साधौ - खंडवा
  9. सुखदेव पांसे - छिंदवाड़ा
  10. उमंग सिंगार - धार
  11. प्रियव्रत सिंह - राजगढ़
  12. ओमकार सिंह मरकाम- डिंडौरी
  13. परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह- दमोह
  14. सज्जन सिंह वर्मा - देवास
  15. आरिफ अकील - सीहोर
  16. बृजेंद्र सिंह राठौर - निवाड़ी
  17. प्रदीप जायसवाल- बालाघाट
  18. लाखन सिंह यादव - श्योपुर
  19. इमरती देवी - दतिया
  20. प्रभुराम चौधरी - रायसेन
  21. हर्ष यादव - सागर
  22. जयवर्धन सिंह - आगर मालवा
  23. कमलेश्वर पटेल - सीधी
  24. लखन घनघोरिया- रीवा
  25. महेंद्र सिंह सिसोदिया - गुना
  26. सचिन सुभाष यादव - खरगोन
  27. सुरेंद्र सिंह बघेल - झाबुआ
Intro:Body:Conclusion:
Last Updated :Jan 26, 2020, 9:55 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.