ETV Bharat / state

नगरीय निकाय चुनाव: कमलनाथ ने महिला कांग्रेस को सौंपी अहम जिम्मेदारी

author img

By

Published : Jan 5, 2021, 8:46 PM IST

मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने आज अहम बैठक ली, जहां उन्होंने महिला कांग्रेस को अहम जिम्मेदारी सौंपी है.

Kamal Nath entrusted women with important responsibilities in urban body elections
महिला कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस आगामी नगरीय निकाय चुनाव के जरिए महिला वोट बैंक में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पार्टी से महिलाओं को जोड़ने के लिए जहां हर नगरीय निकाय के लिए एक महिला सह प्रभारी बनाई गई है, वहीं महिला कांग्रेस के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह अभी से नगरीय निकायों में वार्ड-वार्ड में घूमकर महिलाओं को बढ़ रही महंगाई के बारे में बताएं. घर घर जाकर महिलाओं को ये भी बताएं कि भाजपा की सरकार ने महंगाई कम करने के लिए क्या-क्या वादे किए थे और आज महंगाई की क्या स्थिति है.

महिला कांग्रेस को कमान

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुई महिला कांग्रेस की अहम बैठक

नगरीय निकाय चुनाव के सिलसिले में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की अहम बैठक हुई. इस बैठक में विशेष रूप से जोर दिया गया कि नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी खासकर महिला कांग्रेस नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर परिषद में ज्यादा से ज्यादा स्थानों पर जीत मिले, इसके लिए प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों खासकर महंगाई,बिजली के बढ़े हुए बिल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतें और महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में गड़बड़ी के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएं. इस बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई आला पदाधिकारी भी मौजूद थे.

घर-घर, द्वार-द्वार जाएंगी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान ने बताया है कि आज मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की जिला और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक रखी गई थी. इस बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई है. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तय किया गया है कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता घर घर द्वार द्वार पहुंचेगी. इस दौरान हमारा सदस्यता अभियान भी चलेगा और महिलाओं को बताया जाएगा कि नरेंद्र मोदी और शिवराज सरकार की क्या-क्या रीति नीति है. जिस प्रकार से महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, उसके बारे में बताया जाएगा. हम महिलाओं को बताएंगे कि किस तरह से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतें बढ़ी हैं. घर चलाना मुश्किल हो गया है

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.