ETV Bharat / state

MP Ministers Bungalows: 2 साल में मंत्रियों के बंगले की सजावट में लुटाए 13 करोड़ रुपए, देखिए खर्च की सूची

author img

By

Published : Mar 3, 2023, 6:36 PM IST

Updated : Mar 3, 2023, 7:32 PM IST

govt ministers bungalows spent on 13 crores
13 करोड़ में चमके मंत्रियों के बंगले

मध्य प्रदेश सरकार ने अपने मंत्रियों के बंगलों की सजावट पर 13 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं. सबसे ज्यादा खर्च मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगलों पर हुआ है. कांग्रेस विधायक के सवाल के जवाब में लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने इसकी सूची उपलब्ध कराई है.

बंगलों के खर्च पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

भोपाल। एक आम आदमी को अपने घर की साज-सज्जा पर लाखों खर्च करना भले ही मुश्किल हो, लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित 32 मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा पर पिछले दो साल में करीब 13 करोड़ खर्च कर दिए गए (13 crore on Decoration of bungalow). कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव के सवाल पर विधानसभा में यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने दी है. बताया गया है कि सबसे ज्यादा अतिरिक्त निर्माण और साज सज्जा पर खर्च मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बंगलों पर हुआ है. सीएम के बी-6, सिविल लाइन बंगले पर 2 करोड़ 16 लाख और 74 बंगले स्थित बंगले बी-8 पर 1 करोड़ 26 लाख रुपए खर्च किए गए हैं.

मंत्रियों में वित्त मंत्री का बंगला टॉप पर: मध्यप्रदेश सरकार को भले ही खर्च चलाने के लिए लगातार बाजार से कर्ज लेना पड़ रहा हो, लेकिन मंत्रियों के बंगलों पर जमकर खर्च किया जा रहा है. कांग्रेस विधायक मेवाराम जाटव ने विधानसभा में प्रश्न पूछा था कि 1 अप्रैल 2020 से प्रश्न दिनांक तक मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सरकारी बंगलों में सिविल कार्या में कितना खर्च किया गया, जवाब में लोक निर्माण विभाग के मंत्री गोपाल भार्गव ने विधायक को इसकी सूची उपलब्ध कराई है.

Also Read: इन खबरों पर भी डालें एक नजर

यह है टॉप टेन खर्च वाले मंत्रियों के बंगले:

  1. जगदीश देवडा, वित्त मंत्री का बंगला सी-5, 74 - कुल 85.38 लाख रुपए खर्च हुए. इसमें 50 लाख का अतिरिक्त निर्माण, 17 लाख का विशेष मरम्मत और साज-सज्जा पर 6.22 लाख खर्च हुए.
  2. नरोत्तम मिश्रा, गृह मंत्री का बंगला बी-6, चार इमली- कुल खर्च हुए 84.43 लाख. इसमें साज सज्जा पर 1 लाख रुपए, अतिरिक्त निर्माण पर 78.62 लाख और रंग रोगन पर 4.75 लाख रुपए.
  3. गोपाल भार्गव, पीडब्ल्यूडी मंत्री का बंगला बी-1, 74 बंगला- कुल खर्च हुए 70.14 लाख. इसमें 8.74 लाख साज सज्जा पर, 55 लाख रुपए अतिरिक्त निर्माण पर, रखरखाव पर 4.36 लाख और रंग-रोगन पर 1.97 लाख रुपए खर्च हुए.
  4. गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन मंत्री का बंगला, सी-2, 74 बंगला- कुल खर्च 65.90 लाख, इसमें 1.99 लाख रुपए साज-सज्जा पर, 28.92 लाख रुपए अतिरिक्त निर्माण, मरम्मत पर 22.98 लाख, रखरखाव पर 11.39 लाख खर्च हुए.
  5. सुरेष धाकड़, राज्य मंत्री का बंगला सी-8, 74 बंगला- कुल खर्च 60.02 लाख. इसमें 11.38 लाख साज-सज्जा पर, 21 लाख अतिरिक्त निर्माण, 26 लाख विशेष मरम्मत पर खर्च हुए.
  6. भूपेन्द्र सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री का बंगला बी-17, चार इमली-कुल खर्च 60.63 लाख. इसमें साज सज्जा पर 2 लाख रुपए, 38.36 मरम्मत, 15.46 लाख रखरखाव पर और 4.75 लाख रुपए रंग-रोगन पर खर्च हुआ.
  7. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री का बंगला डी-टाईप विन्ध कोठी- कुल खर्च 60 लाख, इसमें 9.85 लाख रुपए साज सज्जा पर खर्च हुए, 7.39 लाख अतिरिक्त निर्माण पर खर्च, 12.95 लाख मरम्मत कार्य, 26 लाख रुपए रखरखाव और 2.77 रंग रोगन पर खर्च हुए.
  8. डॉ. प्रभुराम चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री का बंगला बी-25, 74 बंगला - कुल खर्च 54.38 लाख. इसमें 1.74 लाख साज सज्जा पर, 47.98 लाख मरम्मत पर, 2.57 लाख रखरखाव और 2.66 लाख रंग-रोगन पर खर्च हुए.
  9. महेन्द्र सिंह सिसौदिया, पंचायत मंत्री का बंगला बी-5, चार इमली- कुल खर्च-49.15 लाख, इसमें 21 लाख अतिरिक्त निर्माण, 20.47 लाख मरम्मत कार्य, 2 लाख रखरखाव और 4.75 रुपए रंग-रोगन पर खर्च हुए.
  10. ओम प्रकाश सकलेचा, एमएसएमई मंत्री का बंगला 7, सिविल लाइन - कुल खर्च 44.85 लाख, इसमें 8.18 लाख साज-सज्जा पर, 19.60 लाख मरम्मत पर, 4.38 लाख मरम्मत पर, 12.69 रंग-रोगन पर खर्च किया गया.
Last Updated :Mar 3, 2023, 7:32 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.