ETV Bharat / state

3 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च कर सजाए गए मंत्रियों के बंगले, विधानसभा में मिली जानकारी

author img

By

Published : Jul 11, 2019, 7:28 PM IST

कमलनाथ सरकार ने मंत्रियों के बंगले की साज-सज्जा पर 3 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च किए हैं. सबसे ज्यादा पैसा वित्त मंत्री तरुण भनोत के बंगले पर खर्च हुआ है. तो ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के बंगले पर कोई खर्चा नहीं हुआ है. यह जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान मिली है.

सीएम कमलनाथ

भोपाल। कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा पर करीब 3 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च किए हैं. यह जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक नरोत्तम मिश्रा द्वारा किए गए सवाल के जवाब में मिली है. मंत्रियों के बंगलों में सबसे ज्यादा खर्च सूबे के वित्त मंत्री तरुण भनोट के चार इमली स्थित बंगलें की साज-सज्जा में हुआ, जिस पर तकरीबन 45 लाख 30 हजार 606 रुपए खर्च हुए है.

कमलनाथ के मंत्रियों के बंगले सजाने पर खर्च हुए 3 करोड़ 68 लाख रुपए

मामले में प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार के मंत्रियों ने इन बंगलों को रहने लायक नहीं छोड़ा था. बंगलों में नल की टोटियां तक नहीं बची थी. इसलिए उन्हें रहने लायक बनाने इतनी राशि खर्च की गई.

बीजेपी विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने कमनलाथ सरकार पर फिजूलखर्ची का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा की राशि केवल मंत्रियों के बंगले सजाने में खर्च कर दी है. जबकि प्रदेश का खजाना खाली है. पीडबल्यूडी का काम रूका हुआ है.

प्रदेश की बागडोर संभालते ही कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने फिजूलखर्ची को लेकर खूब बयान दिए थे, यहां तक कि प्रोफाइल के हिसाब से सरकार में नंबर 3 स्तर के मंत्री ने मंत्रालय में चाय नाश्ते तक में कटौती करने का ऐलान कर दिया था.

किस मंत्री के बंगले पर कितनी राशि हुई खर्च
सीएम कमलनाथ
राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स पर बने सीएम हाऊस पर 6.30 लाख 97 हज़ार रुपए खर्च हुआ है

  • आरिफ अकील, 5 लाख 36 हज़ार 664
  • ओमकार सिंह मरकाम, 20 लाख 77 हजार 781
  • जयवर्धन सिंह, 6 लाख 64 हजार 537
  • सचिन यादव, 3 लाख 69 हजार 913
  • सुरेंद्र सिंह बघेल, 4 लाख 12 हजार 981
  • गोविंद सिंह राजपूत, 9 लाख 8 हज़ार 920
  • लखन घनघोरिया,14 लाख 39 हजार459
  • सुखदेव पांसे, 2 लाख 68 हज़ार 86
  • उमंग सिंगार, 91 हज़ार 304
  • इमरती देवी, 6 लाख 6 हज़ार 50
  • प्रदीप जायसवाल, 7 लाख 7 हज़ार 498
  • जीतू पटवारी, 1 लाख 38 हज़ार 871
  • बृजेंद्र सिंह राठौर, 6 लाख 26 हज़ार 964
  • डॉक्टर प्रभु राम चौधरी, 5 लाख 68 हज़ार 942
  • बाला बच्चन, 18 लाख 81 हज़ार 786
  • डॉक्टर गोविंद सिंह, 9 लाख 53 हज़ार 35
  • लाखन सिंह यादव, 35 लाख 95 हज़ार 341
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर, 3 लाख 94 हज़ार 300
  • प्रियव्रत सिंह मंत्री बंगले पर कोई खर्च नहीं
  • पीसी शर्मा, 25 लाख 59 हज़ार 717
  • महेंद्र सिंह सिसोदिया, 3 लाख 11 हज़ार 277
  • तुलसी सिलावट, 11 लाख 39 लाख 504
  • सज्जन वर्मा, 42 लाख 68 हज़ार 727
  • डॉ विजय लक्ष्मी साधौ, 5 लाख 15 हज़ार 757
  • तरुण भनोत, 45 लाख 30 हज़ार 606
  • हुकुम सिंह कराडा, 8 लाख 95 हज़ार 540
  • हर्ष यादव, 13 लाख 54 हज़ार 276
  • कमलेश्वर पटेल, 6 लाख 43 हज़ार 889
Intro:भोपाल। कमलनाथ सरकार ने मंत्रियों के बंगलों पर तीन करोड़ 68 रुपए निर्माण और साज-सज्जा में फूंक डाले। इसका खुलासा पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा विधानसभा में लगाए गए एक सवाल के जवाब में हुआ है। सरकार द्वारा दिए गए जवाब से पता चलता है कि सबसे ज्यादा खर्च सूबे के वित्त मंत्री तरुण भानोट के चार इमली स्थित बी 16 पर 45 लाख 30 हज़ार 606 रुपए खर्च किए गए। वहीं ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह के बंगले पर कोई भी राशि खर्च नहीं की गई उधर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने आरोप लगाया है कि खाली किए गए बंगलों में नल की टोटी तक नहीं बची थी इसलिए उन्हें रहने लायक बनाने इतनी राशि खर्च की गई।


Body:प्रदेश की बागडोर संभालते ही कमलनाथ सरकार के मंत्रियों ने फिजूलखर्ची को लेकर खूब बयान दिए थे यहां तक कि प्रोफाइल के हिसाब से सरकार में नंबर 3 स्तर के मंत्री ने मंत्रालय में चाय नाश्ते तक में कटौती करने का ऐलान कर दिया था, लेकिन विपक्षी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के 1 सवाल पर सरकार द्वारा दिए गए जवाब ने सभी को चौंका दिया है नरोत्तम मिश्रा ने सवाल पूछा था कि मंत्रियों के बंगलों पर नव निर्माण और सात सज्जा पर कितना खर्च किया गया है। सरकार द्वारा दिए गए जवाब से चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है पता चला है कि सरकार ने मंत्रियों के बंगलों पर निर्माण और साज-सज्जा में 3 करोड़ 68 लाख 46 हजार 32 रुपए खर्च कर डाले। इसमें मरम्मत पर 1 करोड़ 31 लाख 26 हजार 497 रुपए , मंत्रियों के बंगलों की साज-सज्जा पर 1 करोड़ 52 लाख 86 हजार रुपय, नव निर्माण पर 50 लाख 16 हजार ₹462 खर्च कर दिए। वहीं बिजली से जुड़े कामों पर 34 लाख 17 हज़ार खर्च किया गया। सबसे ज्यादा पैसा वित्त मंत्री तरूण भनोट के बंगले पर खर्च किया गया। बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ तंगहाली की बात कर रही है और दूसरी तरफ मंत्रियों के बंगलों पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं

किस मंत्री के बंगले पर कितनी राशि हुई खर्च

कमलनाथ, मुख्यमंत्री- सिविल लाइन 6 30 लाख 97 हज़ार सिविल लाइन 9 2लाख 87हज़ार 300

आरिफ अकील, मंत्री 5 लाख 36 हज़ार 664
ओमकार सिंह मरकाम मंत्री 20 लाख 77 हजार 781
जयवर्धन सिंह मंत्री 6 लाख 64 हजार 537
सचिन यादव मंत्री 3 लाख 69 हजार 913
सुरेंद्र सिंह बघेल मंत्री 4 लाख 12 हजार 981
गोविंद सिंह राजपूत मंत्री। 9 लाख 8 हज़ार 920
लखन घनघोरिया मंत्री। 14 लाख 39 हजार459
सुखदेव पांसे मंत्री। 2 लाख 68 हज़ार 86
उमंग सिंगार मंत्री। 91 हज़ार 304
इमरती देवी मंत्री। 6 लाख 6 हज़ार 50
प्रदीप जायसवाल, 7 लाख 7 हज़ार 498
जीतू पटवारी, मंत्री 1 लाख 38 हज़ार 871
बृजेंद्र सिंह राठौर मंत्री। 6 लाख 26 हज़ार 964
डॉक्टर प्रभु राम चौधरी मंत्री 5 लाख 68 हज़ार 942
बाला बच्चन मंत्री 18 लाख 81 हज़ार 786
डॉक्टर गोविंद सिंह मंत्री। 19 लाख 53 हज़ार 35
लाखन सिंह यादव मंत्री 35 लाख 95 हज़ार 341
प्रद्युम्न सिंह तोमर मंत्री। 3 लाख 94 हज़ार 300
प्रियव्रत सिंह मंत्री बंगले पर कोई खर्च नहीं
पीसी शर्मा मंत्री 25 लाख 59 हज़ार 717
महेंद्र सिंह सिसोदिया मंत्री 3 लाख 11 हज़ार 277
तुलसी सिलावट, मंत्री। 11 लाख 39 लाख 504
सज्जन वर्मा मंत्री। 42 लाख 68 हज़ार 727
डॉ विजय लक्ष्मी साधौ, मंत्री 5 लाख 15 हज़ार 757
तरुण भनोत, मंत्री 45 लाख 30 हज़ार 606
हुकुम सिंह कराडा, मंत्री। 8 लाख 95 हज़ार 540
हर्ष यादव, मंत्री 13 लाख 54 हज़ार 276
कमलेश्वर पटेल, मंत्री। 6 लाख 43 हज़ार 889






Conclusion:
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.