हमले और हिंसा की योजना बनाना और फिर उन्हें भुनाना कांग्रेस की संस्कृति, छतरपुर हिंसा के आरोप पर साध्वी प्रज्ञा

हमले और हिंसा की योजना बनाना और फिर उन्हें भुनाना कांग्रेस की संस्कृति, छतरपुर हिंसा के आरोप पर साध्वी प्रज्ञा
Sadhvi Pragya on Congress: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि छतरपुर के राजनगर में भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस कार्यकर्ता को अपने वाहन से कुचल दिया था. इन आरोपों को भोपाल से सांसद साधवी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने निराधार बताते हुए कहा कि ''हमले और हिंसा की योजना बनाना और फिर उन्हें भुनाना कांग्रेस की संस्कृति है. दिग्विजय सिंह को हारने का डर है, इसलिए ऐसे आरोप लगा रहे.''
भोपाल। भाजपा सांसद साधवी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि ''कांग्रेस मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगा रही है, क्योंकि उन्हें चुनाव हारने का डर सता रहा है.'' प्रज्ञा सिंह ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ''जहां वे जीतते हैं वहां मशीनें (ईवीएम) उनके लिए ठीक हैं, और जब वे हारते हैं तो वे मशीनों को दोष देते हैं. उनके आरोप निराधार हैं.'' भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि राजनीतिक हिंसा कांग्रेस की संस्कृति है.
-
— Sadhvi Pragya singh thakur (@SadhviPragya_MP) November 17, 2023
हमले और हिंसा कांग्रेस की संस्कृति: सांसद साधवी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ''हमले और हिंसा की योजना बनाना और फिर उन्हें भुनाना कांग्रेस की संस्कृति है. भाजपा कभी भी हिंसा में विश्वास नहीं रखती. कांग्रेस का काम में लोगों को लड़ाओ और उनसे वोट लो. कांग्रेस को लगता है कि अगर हमने झगड़े नहीं करवाए तो शायद हम जीत नहीं पाएंगे.'' कांग्रेस ने कभी जनता के बारे में नहीं सोचा, कभी देश और समाज के भविष्य के बारे में नहीं सोचा. लोग पीएम मोदी की सरकार आने के बाद हुए बदलावों को देख सकते हैं.''
दिग्विजय ने भाजपा पर लगाए आरोप: बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता को छतरपुर में एक भाजपा उम्मीदवार ने अपने वाहन से कुचल दिया था, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है." दिग्विजय सिंह ने यहां अपना वोट डालने के बाद भोपाल में संवाददाताओं से बात करते हुए यह टिप्पणी की. सिंह ने कहा, ''छतरपुर के राजनगर में एक घटना हुई है, जहां हमारे एक कार्यकर्ता को भाजपा उम्मीदवार ने अपने वाहन से कुचल दिया. पुलिस ने अभी तक न तो वाहन जब्त किया है और न ही उम्मीदवार को गिरफ्तार किया है. पथराव में एक व्यक्ति घायल हो गया.''
