ETV Bharat / state

Aaj Ka Panchang 1 January: कैसे होगी नए साल की शुरूआत, क्या कहते हैं आपके सितारे

author img

By

Published : Jan 1, 2023, 7:02 AM IST

Aaj Ka Panchang 1 January हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 1 January
आज 01 जनवरी का पंचांग

Aaj Ka Panchang 1 January: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. [Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat]

01 जनवरी 2023: रविवार पौष माह शुक्ल पक्ष सूर्योदय दशमी तिथि शाम 07:11 तक उसके उपरांत एकादशी तिथि

सर्वार्थ सिद्धि योग आज प्रातः 06:59 से 12:48 दोपहर तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा .

मूल प्रारंभ: 30 दिसंबर 2022 शुक्रवार प्रातः 11:24 से रेवती नक्षत्र के 12 दिन के छोटे मूल प्रारंभ हो चुके हैं.

मूल समाप्ति: 1 जनवरी 2023 दिन रविवार दोपहर 12:48 तक मूल रहेंगे उसके उपरांत मूल समाप्ति.

नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र दोपहर 12:48 तक उसके उपरांत भरणी नक्षत्र.

राशि: मेष राशि पूर्ण रात्रि तक .

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन

चर सामान्य: प्रातः 08:20 से 09:41 प्रातः तक.

लाभ: प्रातः 09:41 से 11:02 प्रातः तक.

अमृत: प्रातः 11:02 से 12:22 दोपहर तक.

शुभ: दोपहर 01:43 से 03:04 दोपहर तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि

शुभ: शाम 05:46 से 07:25 रात तक.

अमृत: रात 07:25 से 09:04 रात तक.

चर सामान्य: रात 09:04 से 10:43 रात तक.

लाभ: रात 02:02 से 03:41 रात तक.

शुभ: रात 05:20 से 06:59 दूसरे दिन प्रातः तक.

Horoscope 01 January 2023: साल के पहले दिन मिलेगा भाग्य का साथ, इस राशि के जातक चुनौतियों के लिए रहें तैयार

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 12:01 से 12:44 दोपहर तक.

आज का शुभ अंक : 2,5,8,9

राहुकाल: शाम 04:25 से 05:46 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.

दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है अगर जाना जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.