ETV Bharat / state

Aaj Ka Panchang 08 January: माघ माह प्रारंभ, जानिए दिन और रात की चौघड़िया

author img

By

Published : Jan 8, 2023, 7:23 AM IST

Aaj Ka Panchang 08 January हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. जानिए मध्य भारत के ज्योतिषाचार्य शिव मल्होत्रा से आज का पंचांग.

Aaj Ka Panchang 08 January
आज का पंचांग 08 जनवरी

Aaj Ka Panchang 08 January: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है. पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है. मूल तौर पर पंचांग पांच अंगों से मिलकर बना होता है. ये पांच अंग- तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण हैं. यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुर्हूत, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास आदि की जानकारी देते हैं. आएये जानते हैं. आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय. [Aaj Ka Panchang Shubh Muhurat]

08 जनवरी 2023: रविवार माघ मास कृष्ण पक्ष सूर्योदय प्रतिपदा तिथि प्रातः 07:07 तक उसके उपरांत द्वितीया तिथि.

रवि पुष्य योग: आज प्रातः 07:01 से कल सोमवार की प्रातः 06:05 तक रवि पुष्य योग रहेगा.
सर्वार्थ सिद्धि योग: आज प्रातः 07:01 से कल सोमवार की प्रातः 06:05 तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा.

नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र कल सोमवार की प्रातः 06:05 तक उसके उपरांत अश्लेषा नक्षत्र.
राशि: कर्क राशि पूर्ण रात्रि तक.

शुभ चौघड़िया मुहूर्त दिन
चर सामान्य: प्रातः 08:22 से 09:43 प्रातः तक.
लाभ: प्रातः 09:43 से 11:04 प्रातः तक.
अमृत: प्रातः 11:04 से 12:26 दोपहर तक.
शुभ: दोपहर 01:47 से 03:08 दोपहर तक.

Horoscope For 08 January इस राशि के जातकों के लिए रहेगा समय उत्तम, जानिए आज का राशिफल

शुभ चौघड़िया मुहूर्त रात्रि
शुभ: शाम 05:50 से 07:29 रात तक.
अमृत: रात 07:29 से 09:08 रात तक.
चर सामान्य: रात 09:08 से 10:47 रात तक.
लाभ: रात 02:05 से 03:43 रात तक.
शुभ: रात 05:22 से 07:01 दूसरे दिन प्रातः तक.

अभिजीत सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त: दिन के 12:04 से 12:47 दोपहर तक.
आज का शुभ अंक: 2,5,8,9.

राहुकाल: शाम 04:29 से 05:50 शाम तक इसमें शुभ कार्य करना निषेध है.
दिशाशूल: आज के दिन पश्चिम दिशा यात्रा करने की मनाई है. अगर जाना जरूरी हो तो घर से गुड़ खाकर निकलें कार्य में सफलता मिलेगी.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.