ETV Bharat / city

सौगातों की बारिश: सागर को आज CM शिवराज सिंह 145 करोड़ की परियोजनाओं का देंगे तोहफा

author img

By

Published : Dec 9, 2021, 9:11 PM IST

Updated : Dec 10, 2021, 6:34 AM IST

cm shivraj gifts to sagar
सागर पर सौगातों की बारिश

सीएम शिवराज सिंह आज सागर में सौगातों की बारिश करेंगे. (CM Shivraj Singh gifts to sagar) वे आज सागर में 145 करोड़ (cm sagar 145 crores project) की परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे.

सागर। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज सागर को करीब डेढ़ सौ करोड़ की (CM Shivraj Singh gifts to sagar)परियोजनाओं की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से हैलीकाप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 12.40 बजे सागर के पुलिस ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुंचेंगे. सीएम शिवराज सिंह सागर में नगर विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर दोपहर 3.30 बजे हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.10 बजे भोपाल पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री पीटीसी ग्राउंड में दोपहर एक बजे होने वाली सभा में 145 करोड़ से भी अधिक राशि (cm sagar 145 crores project)की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे.


भूमिपूजन और लोकार्पण

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह 14 करोड़ 35 लाख की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का करेंगे लोकार्पण
  • 4 करोड़ 88 लाख रू. की राशि के फायर स्टेशन
  • 4 करोड़ 28 लाख रू.की राशि के 6 मुक्तिधामों का अप ग्रेडेशन
  • 3 करोड़ 83 लाख रू.की राशि के वृद्धाश्रम के निर्माण
  • 3 करोड़ 10 लाख रू. की राशि के हेरिटेज कंजर्वेशन एवं रिस्टोरेशन
  • 2 करोड़ 77 लाख रू. की राशि के सीएम राइस स्कूल स्कीम के अंतर्गत एमएलबी स्कूल का पुनर्विकास
  • 0.83 करोड़ रू.की राशि के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर
  • 66 करोड़ 88 लाख रू.की राशि के बुंदेलखंड कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर
  • 20 करोड़ 32 लाख रू.की राशि के सिटी गवर्नेंस सेंटर तथा 8 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर
  • 16 करोड़ 36 लाख रू.की राशि के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कांपलेक्स के निर्माण
  • 8 करोड़ 2 लाख रू.की राशि के डेरी विस्थापन के कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे


स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद भी देखेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हित लाभ वितरण के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को भी देखेंगे. सोन चिरैया आजीविका उत्सव के आयोजन में नगर निगम द्वारा 20 स्टॉल लगाई जा रही हैं. इनमें मुख्य तौर पर गोवंश से निर्मित पूजन-सामग्री, वैवाहिक सामग्री और गौवंश से ही निर्मित फिनाइल की स्टाल लगाई गई हैं. सीएम शिवराज सिंह(cm visit sagar) राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 17 लाख 30 हज़ार रुपए की राशि का हितलाभ वितरण भी करेंगे. नगर निगम की अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत 1323.40 लाख रुपए की राशि का हितलाभ वितरण भी कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा.

फिर खिंची सिंधिया और पवैया के बीच तलवार! बीजेपी नेता पवैया की नसीहत पर सिंधिया समर्थक मंत्री का ये कैसा जवाब?

मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत ने लिया तैयारियों का जायजा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 10 दिसम्बर को सागर में होने वाले नगर विकास कार्यक्रमों की तैयारियों का मंत्री भूपेन्द्र सिंह और गोविन्द सिंह राजपूत ने जायजा लिया. इस अवसर पर विधायक शैलेन्द्र जैन और जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे.

Last Updated :Dec 10, 2021, 6:34 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.