ETV Bharat / state

चाईबासा में नक्सली कल्याण पूर्ती गिरफ्तार, कई आपराधिक घटनाओं में था शामिल

author img

By

Published : Oct 21, 2020, 6:30 PM IST

naxali Kalyan Purti arrested in Chaibasa
नक्सली गिरफ्तार

चाईबासा में पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर जीवन कंडुलना दस्ते का सक्रिय सदस्य कल्याण उर्फ कल्याण पूर्ती को गिरफ्तार किया है. कल्याण पूर्ती 2015 में कंडुलना दस्ते में शामिल हुआ था और कई घटनाओं में वह शामिल रहा है.

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस दौरान भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर जीवन कंडुलना दस्ते का सक्रिय सदस्य कल्याण उर्फ कल्याण पूर्ती को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने नक्सली कल्याण पूर्ती को टेबो थाना क्षेत्र के चाकी बाजार से गिरफ्तार किया है.

जिले के टेबो पुलिस को सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य कल्याण पूर्ती टेबो थाना क्षेत्र में देखा गया है, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी अभियान शुरू कर दिया. पुलिस जब क्षेत्र में लगने वाले बाजार का गश्त लगा रही थी तभी कल्याण पूर्ती की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढे़ं:- चाईबासा मंडल कारा में हुई सघन छापेमारी, नहीं मिले प्रतिबंधित सामग्री

पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जोनल कमांडर जीवन कंडुलना दस्ते में 2015 में शामिल हुआ था, तभी से वह संगठन के लिए सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहा था, कल्याण पूर्ती हत्या, आईईडी विस्फोट, पुलिस जवानों पर फायरिंग, लेवी, पोस्टरबाजी आदि कई घटनाओं में शामिल रहा है. उन्होने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कल्याण पूर्ती दस्ता के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट करने का काम कर रहा था, चाईबासा पुलिस को चौकी बाजार क्षेत्र में उसके भ्रमण करने की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.