ETV Bharat / state

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से मणिपुर के लिए पैदल ही निकला युवक, रांची में कांग्रेस ने कराई आगे की व्यवस्था

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 13, 2024, 9:27 AM IST

Updated : Jan 13, 2024, 9:33 AM IST

Rahul Gandhi Nyay Yatra. राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा करने वाले हैं. इस यात्रा में शामिल होने के लिए एक युवक छत्तीसगढ़ से पैदल ही मणिपुर के लिए निकल पड़ा. झारखंड पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसका स्वागत किया और फिर मणिपुर के लिए टिकट की व्यवस्था की.

DC reviewed preparations for PM Modi program in Khunti
DC reviewed preparations for PM Modi program in Khunti

न्याय यात्रा के लिए पैदल निकले युवक का झारखंड कांग्रेस ने किया सम्मान

रांची: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी फिर एक बार 14 जनवरी 2024 से यात्रा शुरू करने वाले हैं. राहुल गांधी की यात्रा का नाम इस बार भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया है. मणिपुर से मुम्बई तक की इस 66 दिनों की यात्रा के आरंभ से ही शामिल होने के लिए एक युवक यशवंत छतीसगढ़ से मणिपुर के लिए 06 जनवरी को अपने घर से निकला है. खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ जिले के कबीरधाम जिले के पंडरिया तहसील के थाना कुंडा के प्राणखेड़ा गांव के रहने वाले यशवंत माणिक पुरी का कांग्रेस से दूर दूर तक कोई नाता नहीं रहा है. वह तो चाय बेचा करते हैं.

राहुल गांधी की विचारधारा से प्रभावित हैं यशवंत: छह दिनों की पैदल यात्रा कर छत्तीसगढ़ से रांची पहुंचे यशवंत ने बताया है कि जिस तरह से राहुल गांधी नफरत की जगह आपसी प्रेम और मोहब्बत की बात करते हैं, उनकी मुहिम को ताकत देने के लिए वह अपने घर से निकले हैं. यशवंत ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा किए गए सम्मान और मदद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भगवान पर भरोसा कर वह अपने घर से निकले थे. उसे विश्वास है कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के आरंभ वाले दिन राहुल गांधी से मिल पाएंगे.

झारखंड कांग्रेस ने मणिपुर तक यात्रा के लिए कराई टिकट की व्यवस्था: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उनके नेता राहुल गांधी ने कहा था कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने निकले हैं. यही भारत जोड़ो यात्रा की सफलता है कि छतीसगढ़ का एक युवक जिसका कांग्रेस पार्टी से कोई सीधा नाता नहीं रहा है, वह मणिपुर के लिए इस उम्मीद में अपने घर से निकल पड़ा कि उसकी यात्रा से देश में प्रेम और भाईचारा बढ़ेगा. राहुल गांधी के प्रस्तावित भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यशवंत जैसे युवाओं की सोच से राहुल गांधी की यात्रा के प्रति देशवासियों के जोश और बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि यशवंत को पार्टी कार्यालय में सम्मानित करने के साथ उनके कंबल, स्नैक्स और आगे की टिकट की व्यवस्था पार्टी की ओर से कराई गई है.

14 जनवरी से 20 मार्च 2024 तक होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा: निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई तक 66 दिनों में पूरी होगी, इस दौरान वह 15 राज्यों के 110 जिलों होते हुए कुल 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी कई जगह पदयात्रा भी करेंगे.

ये भी पढ़ें:

न्याय यात्रा के लिए सभी जिले में बनेगा कंट्रोल रूम! खिलाड़ियों और बुद्धिजीवियों को दिया जाएगा न्योता

झारखंड में 804 किलोमीटर लंबी होगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, फरवरी में राज्य में करेंगे प्रवेश

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में कांग्रेस नेता का देंगे साथ

झारखंड में दो चरणों में होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पाकुड़ से राज्य में होगी एंट्री

Last Updated :Jan 13, 2024, 9:33 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.