ETV Bharat / state

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में कांग्रेस नेता का देंगे साथ

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 6, 2024, 3:44 PM IST

Updated : Jan 6, 2024, 4:59 PM IST

CM Hemant will join Rahul Gandhi Nyaya Yatra. राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक न्याय यात्रा निकालने वाले हैं. झारखंड में इस यात्रा में सीएम हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. इसके लिए उन्होंने अपनी सहमति जता दी है.

Rahul Gandhi Nyaya Yatra
Rahul Gandhi Nyaya Yatra
जानकारी देते राकेश सिन्हा, प्रदेश महासचिव, कांग्रेस

रांची: 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हो रही है. कई प्रदेशों से होते हुए यह यात्रा फरवरी के पहले सप्ताह में झारखंड में प्रवेश करेगी. लिहाजा झारखंड कांग्रेस अभी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झारखंड में ऐतिहासिक बनाने में जुट गई है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होने का न्योता भी दिया है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने की सहमति भी दे दी है. संभव है कि संथाल के किसी जिले में न्याय यात्रा के सहभागी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बनेंगे.

INDIA दल के अन्य नेताओं से भी शामिल होने की अपील- राकेश सिन्हा: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि राज्य के 13 जिलों से उनके नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा होगी. ये यात्रा किस किस जिले से होकर गुजरेगी इसका रुट चार्ट अभी दिल्ली से नहीं आया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट चार्ट मिलने के बाद राजद, जदयू, आप, लेफ्ट एवं अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की जाएगी. राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल होंगे, क्योंकि न्याय यात्रा का मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संविधान पर हमला है. ऐसे में राज्य में आम जनता भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे और राज्य में एक ऐतिहासिक यात्रा होगी.

मणिपुर से मुंबई तक की होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी 2024 से शुरू होगी. 6700 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में राहुल गांधी 15 राज्यों से होकर गुजरेगी और मुंबई में इसका समापन होगा. राहुल गांधी की यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र जाएंगे.

ये भी पढ़ें:

झारखंड में 804 किलोमीटर लंबी होगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, फरवरी में राज्य में करेंगे प्रवेश

राहुल गांधी की यात्रा पार्ट 2 के बाद कांग्रेस को कम से कम 150 लोकसभा सीटें जीतने की उम्मीद

Last Updated : Jan 6, 2024, 4:59 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.