ETV Bharat / state

झारखंड में 804 किलोमीटर लंबी होगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, फरवरी में राज्य में करेंगे प्रवेश

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 4, 2024, 6:41 PM IST

राहुल गांधी की न्याय यात्रा झारखंड से भी होकर गुजरेगी. इस यात्रा को लेकर झारखंड कांग्रेस काफी उत्साहित है. झारखंड में ये यात्रा 13 जिलों से गुजरेगी और इस दौरान यात्री 804 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे.

Nyay yatra in Jharkhand
Rahul gandhi

रांची: 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अब 14 की जगह 15 राज्यों से गुजरेगी. इस दौरान कुल 6700 किलोमीटर लंबी यह यात्रा होगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की इस भारत जोड़ो यात्रा में झारखंड भी यह अहम राज्य होगा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जहां 08 दिनों तक 13 जिलों से गुजरेगी इस दौरान वह 804 किलोमीटर की सफर तय करेंगे.

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में झारखंड को प्रमुखता से स्थान देने से उत्साहित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय के लिए की जा रही राहुल गांधी की यात्रा के दौरान कई जगह पर पदयात्रा भी होंगे. कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि फरवरी के पहले सप्ताह में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, झरखंड में प्रवेश करेगी.

मणिपुर से मुंबई तक की होगी यात्रा: 14 जनवरी को मणिपुर से यात्रा की शुरुआत होगी. मणिपुर में 107 किलोमीटर की यात्रा के बाद नागालैंड में 257 किलोमीटर, असम में 833 किलोमीटर, अरुणाचल प्रदेश में 55 किलोमीटर, मेघालय में 05 किलोमीटर, पश्चिम बंगाल में 523 किलोमीटर, बिहार में 425 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड की सीमा में प्रवेश करेगी.

झारखंड में 08 दिनों में 804 किलोमीटर की यात्रा के दौरान राहुल गांधी 13 जिले से गुजरते हुए ओडिशा की सीमा में प्रवेश कर जायेंगे. ओडिशा में 341 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद छत्तीसगढ़ में 536 किलोमीटर, उत्तर प्रदेश में 1074 किलोमीटर, मध्य प्रदेश में 698 किलोमीटर, राजस्थान में 128 किलोमीटर, गुजरात मे 445 किलोमीटर की यात्रा करते हुए महाराष्ट्र की सीमा में प्रवेश करेंगे. महाराष्ट्र में राहुल गांधी 05 दिनों में 06 जिला और 480 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. राकेश सिन्हा ने बताया कि किस किस जिले से होते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरेगी, इसका रुट चार्ट जल्द जारी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर सियासी बयानबाजीः झारखंड कांग्रेस को उम्मीद तो भाजपा की नजर में प्रभावहीन रहेगी न्याय यात्रा

राहुल गांधी 14 जनवरी से इंफाल से शुरू करेंगे 'भारत न्याय यात्रा'

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.