ETV Bharat / state

झारखंड में दो चरणों में होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पाकुड़ से राज्य में होगी एंट्री

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 7, 2024, 4:37 PM IST

Updated : Jan 7, 2024, 4:47 PM IST

राहुल गांधी की न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू होने वाली है. राहुल की ये यात्रा झारखंड से भी गुजरेगी और दो चरणों में होगी. इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से हो रही है. झारखंड कांग्रेस के नेता इसमें शामिल होने के लिए मणिपुर जाएंगे.

Nyay Yatra Jharkhand
Nyay Yatra Jharkhand

राजेश ठाकुर और आलमगीर आलम का बयान

रांची: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 14 जनवरी 2024 को मणिपुर से शुरू होगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरू होने के दिन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई नेता मणिपुर जाएंगे.

झारखंड में राहुल गांधी संभवतः 02 फरवरी से 05 फरवरी के बीच पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की ओर से झारखंड के पाकुड़ जिले से राज्य में प्रवेश करेंगे, कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि अभी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पूरा रूट चार्ट नहीं आया है, लेकिन यह तय है कि राज्य में दो चरणों में राहुल गांधी की यात्रा होगी. पहले चरण की शुरुआत संथाल से और दूसरे चरण में पलामू इलाके में राहुल गांधी जाएंगे.

सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए है राहुल गांधी की यात्रा-आलमगीर आलम: आज कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर आलमगीर आलम ने आज संविधान खतरे में है. महंगाई चरम पर है, पिछड़े, दलितों आदिवासियों की हकमारी हो रही है. ऐसे में सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के लिए उनके नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं. यह यात्रा समाज में सार्थक बदलाव लाने में सफल होगा.

स्वतंत्र जांच एजेंसियां गुलाम की तरह काम कर रही है- राजेश ठाकुर: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है. जहां-जहां विपक्ष की सरकारें हैं वहां विकास के काम में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है. झारखंड में भी जनता की वोट से बनीं हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार जब-जब जनता के काम को लेकर उनके बीच जाती है तब-तब राज्य की सरकार को अस्थित करने की कोशिश शुरू हो जाती है. राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में स सिर्फ कांग्रेसी बल्कि आम जनता, सामाजिक संगठनों के साथ साथ इंडिया दलों के नेता भी शिरकत करेंगे.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर लॉन्च: झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में न्याय यात्रा से जुड़ा स्टीकर लॉन्च किया गया, वहीं संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ा गया. संवाददाता सम्मेलन के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा सहित कई नेताओं की गाड़ियों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्टीकर भी चिपकाया गया.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में कांग्रेस नेता का देंगे साथ

झारखंड में 804 किलोमीटर लंबी होगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, फरवरी में राज्य में करेंगे प्रवेश

Last Updated : Jan 7, 2024, 4:47 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.